{"_id":"5bce127abdec22695873bf49","slug":"steep-pillars-along-the-side-of-the-road-took-thieves","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क के किनारे खड़ी पिकअप चोर ले गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क के किनारे खड़ी पिकअप चोर ले गए
अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत (अल्मोड़ा)।
Updated Mon, 22 Oct 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीखेत (अल्मोड़ा)। ग्रामीण क्षेत्रों में चोरियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। हल्द्वानी-रानीखेत मोटर मार्ग पर भुजान के पास सड़क के किनारे खड़ी एक पिकअप चोरों ने साफ कर ली। वाहन स्वामी द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर राजस्व पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। राजस्व पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
तहसील के अंतर्गत भुजान में खड़ी पिकअप वाहन संख्या यूके 04सीए 1074 को रविवार की रात को चोरों ने साफ कर लिया। राजस्व पुलिस को दी तहरीर में वाहन स्वामी वाहन स्वामी कालाढुंगी नैनीताल निवासी नदीम ने कहा है कि रविवार को रात साढे़ नौ बजे वह कमरे में सोने चला गया था। सोमवार की सुबह उठकर देखा तो वाहन वहां नहीं था। राजस्व पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मालूम हो कि इससे पूर्व ग्रामीण क्षेत्रों में चोरियों की कई घटनाएं हो चुकी है। इनका आज तक खुलासा नहीं हो पाया है। अब वाहन चोरी की घटनाओं ने वाहन स्वामियों की नींद उड़ाकर रख दी है। वाहन स्वामियों ने राजस्व पुलिस से इन मामलों का तत्काल खुलासा करने की मांग की है।
विज्ञापन
भुजान में सड़क के किनारे खड़े पिकअप चोरी होने के मामले में वाहन स्वामी की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। इसके अलावा सभी थानों और पटवारियों चौकियों को भी सूचित कर दिया गया है।
- गिरीश कुमार, उप राजस्व निरीक्षक, भुजान