फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   State Puppet Mafia: Satpal

प्रदेश सरकार माफिया की कठपुतली : महाराज

Sun, 24 May 2015 12:23 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो/ अल्मोड़ा
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो/ अल्मोड़ा Updated Sun, 24 May 2015 12:23 AM IST
विज्ञापन
State Puppet Mafia: Satpal

भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सतपाल महाराज ने कांग्रेस की प्रदेश सरकार पर खनन, शराब माफिया के हाथों की कठपुतली बनने का आरोप लगाया। भाजपा कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर केंद्र सरकार की उपलब्धियां जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया।

विज्ञापन


महासंपर्क अभियान के तहत अल्मोड़ा पहुंचे महाराज ने सर्किट हाउस में कार्यकर्ताओं की बैठक ली। उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने एक साल में कई कल्याणकारी योजनाएं शुरू की हैं। दावा किया कि केंद्र की उपलब्धियों की मदद से 2017 में प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी।
विज्ञापन


सर्किट हाउस में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सतपाल महाराज का जोरदार स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने बैठक लेकर महासंपर्क अभियान की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत से ही केंद्र में भाजपा सरकार सत्तारूढ़ है। मोदी सरकार की एक साल की उपलब्धि को कार्यकर्ता मतदाताओं तक पहुंचाए। महाराज ने कहा कि कार्यकर्ता कड़ी मेहनत करें, ताकि 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को बहुमत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में जिलाध्यक्ष गोविंद पिलख्वाल, ललित लटवाल, रवि रौतेला, अजय वर्मा, राहुल गुप्ता, महंत आदित्यनाथ, गोपाल नयाल, सुभाष पांडे, प्रकाश भट्ट, महिला जिलाध्यक्ष रमा जोशी, महामंत्री मीना भैसोड़ा, किरन पंत, चंपा पांडे, नर्मदा तिवारी, लता बोरा, जया मेहता, लता पांडे, राधिका जोशी, लक्की वर्मा, बीना नयाल, शांति बिष्ट, बसंती आर्या, बिद्या बिष्ट आदि मौजूद थे।

यहां पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार भारत को फिर से विश्वगुरु का दर्जा दिलाने का काम कर रही है। महाराज ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र संघ की सुरक्षा परिषद में भारत को स्थायी सदस्यता दिलाने को मोदी विदेशों में जाकर समर्थन जुटा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार के एक साल के कार्यकाल की उल्लेखनीय उपलब्धियां हैं। प्रधानमंत्री विश्व के कई देशों में जाकर वहां से नई तकनीक, दीर्घकालिक परियोजनाओं को मंजूर कराने को प्रयास कर रहे हैं। मोदी के विदेश दौरों के पीछे सुरक्षा परिषद में स्थायी सदस्यता प्राप्त करने को समर्थन जुटाने का भी लक्ष्य है।

उन्होंने कांग्रेस की प्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार में लिप्त होने का आरोप लगाया। महाराज ने कहा कि प्रदेश सरकार खनन, शराब माफिया के हाथों की कठपुतली बन गई है। राज्य गठन के 14 साल बाद भी केएमवीएन, जीएमवीएन का एकीकरण न हो पाना दुर्भाग्यपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में नए पर्यटन सर्किट के विकास के लिए सरकार उदासीन है। वहां भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद पिलख्वाल, पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान, भाजयुमो जिलाध्यक्ष दर्शन रावत आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed