फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   State Min of Defence Ajay Bhatt Adressed Rally in Ranikhet

विपक्ष का गैरजिम्मेदाराना रवैया, संकट में देश का साथ नहीं देता: भट्ट

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
State Min of Defence Ajay Bhatt Adressed Rally in Ranikhet
रानीखेत में रोड शो करते केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट और अन्य।संवाद - फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। सल्ट के मर्चुला, भतरौंजखान, ताड़ीखेत होते हुए रानीखेत पहुंची भाजपा की विजय संकल्प रैली का भव्य स्वागत हुआ। देर शाम विजय चौक से केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट के नेतृत्व में रोड शो किया गया। केमू स्टेशन स्थित पार्किंग स्थल पर हुई जन सभा में मुख्य अतिथि अजय भट्ट ने कहा कि चाय वाले प्रधानमंत्री ने पूरे विश्व में भारत का मान बढ़ाया है। विपक्ष का रवैया हर क्षेत्र में गैर जिम्मेदाराना रहा है, चाहे वह सर्जिकल स्ट्राइक हो या एयर स्ट्राइक। प्रधानमंत्री ने भ्रष्टाचार और घोटालों पर पूरी तरह से अंकुश लगा दिया है, जिसके चलते विपक्ष की दुकान बंद हो चली है। प्रदेश में धामी सरकार अच्छा कार्य कर रही है। उत्तराखंड में फिर से कमल खिलेगा।
विज्ञापन

देर शाम रानीखेत पहुंची विजय संकल्प रैली की शुरुआत विजय चौक से रोड शो के माध्यम से हुई। दावेदार और उनके समर्थक जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए पूरे रोड शो में शामिल रहे। बाद में हुई जनसभा में केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि कोरोनाकाल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर लोगों को राहत दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुफ्त अनाज दिया। मुफ्त टीकाकरण कराया। लेकिन विपक्ष के लोग इसे मोदी वैक्सीन कहते रहे और पीछे के दरवाजे से अपने परिवार के सदस्यों को टीके लगवाए। 141 करोड़ लोगों को देश में कोरोना के टीके लग चुके हैं। अब बच्चों को भी वैक्सीन लगने जा रही है। विपक्ष का रवैया गैर जिम्मेदाराना रहा है। धामी सरकार अच्छा कार्य कर रही है। प्रदेश के पेयजल मंत्री विशन सिंह चुफाल ने भी प्रदेश और केंद्र सरकार के कार्यों की सराहना की। कहा कि 2022 तक हर घर में पानी पहुंच जाएगा। सभा में जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, महामंत्री प्रेम शर्मा, महिला मोर्चा की विमला रावत, रेनु अधिकारी, महेंद्र अधिकारी, धन सिंह रावत, कैलाश पंत, टीडी शर्मा, शशांक रावत, गोपाल उप्रेती, मोहन नेगी, नरेंद्र रौतेला, राजेंद्र जसवाल, यात्रा संयोजक पुष्कर काला, रोहित शर्मा, प्रदीप बिष्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

राणिखेत में सबूं है ठुल कमल खिलौंण छु
रानीखेत। सांसद अजय टम्टा ने कहा कि रानीखेत विधानसभा से सत्ता का मार्ग प्रशस्त होगा। अलिबेर राणिखेत बटि सबूं है ठुल कमल खिलौंण छु। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरा देश प्रगति कर रहा है। योजनाओं का लाभ लोगों को मिल रहा है। विजय संकल्प रैली को जबरदस्त सहयोग मिल रहा है। केंद्र और राज्य के सहयोग से ही विकसित उत्तराखंड की परिकल्पन साकार होगा। यहां दावेदार बीडीएस नेगी, मदन कुवार्बी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दावेदारों के शक्ति प्रदर्शन से बिफरे अजय भट्ट, कहा टिकट बांटने नहीं आया हूं
रानीखेत। विजय संकल्प रैली के रानीखेत पहुंचते ही भाजपा से टिकट की दावेदारी कर रहे नेताओं के समर्थकों ने जमकर नारेबाजी और शक्ति प्रदर्शन शुरू कर दिया। रोड शो से लेकर सभा स्थल पर जमकर समर्थक अपने अपने दावेदार के पक्ष में नारेबाजी करते रहे। तमाम नेताओं के समझाने के बावजूद जब समर्थक नहीं माने तो मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट बिफर पड़े। यहां तक कह दिया कि यह भाजपा की संस्कृति नहीं है। वह लोग टिकट बांटने नहीं आए हैं, क्या अनुशासनहीनता है, इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कहा कि समझाने के बाद भी नारेबाजी कर रहे हैं यह शर्मनाक है। कहा कि टिकट का मामला हाईकमान तय करेगा और जिसे भी टिकट मिलेगा उसे आप लोगों को सहयोग करना पड़ेगा। बोले हद हो गई, विजय संकल्प रैली निकाल रहे हैं और आप लोग इस तरह की हरकतें कर रहें हैं।
हार की टीस नहीं भुला पाए अजय भट्ट, बोले मेरी जड़ यहीं, मैं आगे भी आपके साथ
रानीखेत (नवीन भट्ट)। केंद्रीय मंत्री बनने के बाद भी भाजपा के कद्दावर नेता अजय भट्ट 2017 के विधानसभा चुनाव में हार की टीस नहीं भुला पाए हैं। यहां सभा में भी उन्होंने कहा, मैं आज केंद्रीय मंत्री हूं, लेकिन मेरी जड़ें यहीं से जुड़ी हैं। तीन बार यहां की जनता ने विधायक बनाया, आबकारी मंत्री, नेता प्रतिपक्ष और प्रदेश अध्यक्ष बनाया। मैं आप लोगों से दूर कहां हूं। केंद्रीय मंत्री बनने के बाद रानीखेत के विकास के लिए चार करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। कुछ लोग कह देते हैं कि रक्षा राज्य मंत्री रानीखेत का गोल्फ मैदान नहीं खुलवा रहे, लेकिन कितने लोग मेरे पास प्रस्ताव लेकर आए। दर्द मुझे भी है, लेकिन मैं पूरी तरह से प्रयास कर रहा हूं। विधायक रहते मैंने कई काम किए हैं, रानीखेत मेरी कर्मभूमि रही है।
विजय संकल्प रैली को संबोधित करते हुए भट्ट ने कहा कि यदि मैं जीता होता तो आज रानीखेत का प्रतिनिधित्व कर रहा होता और यहां मेरे लिए लोग नारे लगा रहे होते। उन्होंने कहा कि रानीखेत मेरी जड़ है, द्वाराहाट से प्राथमिक शिक्षा हासिल करने के बाद मैंने कैसे-कैसे संघर्ष किए उसका गवाह रानीखेत है। बोले, मैं कितने ही बड़े मुकाम पर पहुंच जाऊं रानीखेत को नहीं भूल सकता। यहां की समस्याओं के निराकरण के लिए मैं हमेशा से ही संघर्षरत रहा हूं चाहे विधायकी कार्यकाल हो या केंद्रीय मंत्री कार्यकाल। कुछ लोग मेरे बारे में गलत प्रचार प्रसार कर देते हैं। लेकिन अपनी जड़ को मैं कभी नहीं भूल सकता। केंद्रीय मंत्री बनने के बाद रानीखेत आने का उनका तीन बार का कार्यक्रम टल गया, वह द्वाराहाट गए, लेकिन रानीखेत आने का मौका नहीं मिल सका। आज अपनों के बीच में आया हूं तो वहीं पुराना प्यार लोगों में देख रहा हूं। रानीखेत के विकास के लिए मैं सब कुछ करूंगा।
अभी कई दावेदार, हो सकता है पब्लिक से बन जाए कोई दावेदार
रानीखेत। संबोधन के दौरान केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि यदि मैं जीता होता तो मैं ही प्रतिनिधित्व कर रहा होता, लेकिन मेरे भाग्य में यही होना होगा। आज कई दावेदार दिख रहे हैं। नारेबाजी हो रही है, आगे भी कई दावेदार आएंगे, हो सकता है जनता के बीच से ही कोई नया दावेदार बन जाए। उन्होंने कहा कि जो भी होगा, उसे कमल खिलाने की जिम्मेदारी लेनी होगी और सभी को साथ मिलकर चलना होगा।

हरदा को सामने देख एक बार तो रह गया था हक्का बक्का
रानीखेत। केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि 2019 में नैनीताल से सांसद का जब मैं उम्मीदवार बना तो सामने प्रतिद्वंद्वी के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को देखा तो हक्का बक्का रह गया, सोचा इतने कद्दावर नेता के साथ कैसे भिड़ंत होगी और कैसे जीत हासिल होगी। कहा कि रानीखेत के लोगों ने मुझे नैनीताल सांसद के रूप में भी सहयोग किया, तभी मैं इतने बड़े नेता बड़े भाई हरीश रावत को सबसे अधिक मतों से हराने में कामयाब रहा।

विजय संकल्प रैली को संबोधित करते केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट। संवाद

विजय संकल्प रैली को संबोधित करते केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट। संवाद- फोटो : RANIKHET

विजय संकल्प यात्रा के दौरान केंद्रीय मंत्री और अन्य अतिथियों का स्वागत करते भाजपा कार्यकर्ता। स

विजय संकल्प यात्रा के दौरान केंद्रीय मंत्री और अन्य अतिथियों का स्वागत करते भाजपा कार्यकर्ता। स- फोटो : RANIKHET

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed