{"_id":"ededcd787c60bb65a8e7e3c821bb8c76","slug":"state-level-hockey-tournament-yesterday-at-the-stadium-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता कल से स्टेडियम में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता कल से स्टेडियम में
ब्यूरो/अमर उजाला, अल्मोड़ा।
Updated Wed, 28 Oct 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
राज्य स्तरीय विद्यालयी बालक हॉकी प्रतियोगिता 30 अक्तूबर से एक नवंबर तक स्थानीय स्टेडियम में होगी। मुख्य शिक्षा अधिकारी बीएन सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्घाटन 30 अक्तूबर को प्रात: 11 बजे से स्टेडियम में होगा और समापन एक नवंबर को अपराह्न एक बजे होगा। इधर बालक वर्ग की राज्य स्तरीय वालीबॉल प्रतियोगिता 16 से 18 नवंबर तक स्टेडियम में होगी।
विज्ञापन