फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   State-level hockey championship

प्रदेश स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता शुरू

Fri, 30 Oct 2015 11:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला, अल्मोड़ा। Updated Fri, 30 Oct 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन

शिक्षा विभाग की ओर से बालक वर्ग की तीन दिवसीय प्रदेश स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता शुरू हो गई है। प्रतियोगिता का उद्घाटन पर मुख्य अतिथि प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने प्रतिभागियों से बेहतर खेल का प्रदर्शन कर प्रदेश का नाम रोशन करने का आह्वान किया। अल्मोड़ा की टीम ने चंपावत को हराकर उद्घाटन मैच जीता।

विज्ञापन


कुंजवाल ने कहा कि हॉकी के खेल में भारत का शानदार स्थान रहा है। इस गौरवमयी स्थान को फिर से बहाल करने को खिलाड़ी अपने भीतर हॉकी के प्रति लगन, कड़ा परिश्रम और जुनून पैदा करें।
विज्ञापन


अध्यक्षता करते हुए संसदीय सचिव मनोज तिवारी ने कहा कि सरकार खेलों को बढ़ावा देने को गंभीर हैं। खिलाड़ी स्वयं को प्रदेश में होने वाले राष्ट्रीय खेल प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभारी सीईओ चंद्रशेखर बनकोटी ने सभी का आभार जताया। संचालन प्रधानाचार्य नीलम नेगी ने किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य एमएम जोशी, तारा सिंह, दिनेश रावत, रश्मि पंत, वीटी विल्सन, राजेंद्र बोरा, दीपक वर्मा, नवीन वर्मा, कैलाश डोलिया, मदन वर्मा, अनिल पंत आदि मौजूद थे।

जूनियर वर्ग के मुकाबले में अल्मोड़ा ने चंपावत को 2-0 से, बागेश्वर ने नैनीताल को 1-0 से परास्त किया। सीनियर वर्ग के मैचे में चंपावत की टीम ने अल्मोड़ा को तीन के मुकाबले दो गोल से और स्पोर्ट्स कालेज देहरादून ने पिथौरागढ़ को 3-1 से हरा कर अगले चक्र में प्रवेश किया।


आज खेले गए मैचों में तरुण बेलवाल, सुरेंद्र अधिकारी, सतीश असवाल, सतीश जोशी, भूपाल चुफाल, दीपक वर्मा अंपायर थे।

तकनीकि बैंच में संजय बुधानी, पंकज टम्टा, पंकज रावत, राजेंद्र बोरा, गणेश शाही, महेंद्र आर्या, सेमवल चंद्र थे। प्रतियोगिता में प्रदेश के सभी जिलों से जूनियर, सब जूनियर और सीनियर वर्ग में 22 टीमें भाग ले रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed