फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   State-level dialogue -2015 begin consultations

प्रदेश स्तरीय संवाद-2015 विमर्शशाला शुरू

Fri, 30 Oct 2015 11:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला, अल्मोड़ा। Updated Fri, 30 Oct 2015 11:23 PM IST
विज्ञापन

जिलाधिकारी सविन बंसल ने कहा है कि स्थानीय संस्कृति कला को बचाने के लिए सभी को आगे आना होगा। क्षेत्रीय संस्कृति, कला और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सरकार प्रयासरत है। डीएम उत्तराखंड सेवानिधि में प्रदेश स्तरीय संवाद-2015 विमर्शशाला के उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सुअर आदि नुकसान पहुंचाने वाले जंगली जानवरों को मारने के संबंध में जारी शासनादेश की कमियों को दूर करने के लिए शासन को संस्तुति भेजेंगे।
विज्ञापन


उत्तरी कुमाऊं वृत्त के वन सरंक्षक प्रेम कुमार ने कहा कि जंगली सुअरों के मारने के नियमों का सरलीकरण हुआ है। अब जंगली सुअर को मारने की अनुमति फारेस्टर स्तर के अधिकारी दे सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनुमति एक बार में 30 दिन के लिए मिलेगी। अल्मोड़ा में बंदरबाड़ा बनाने की योजना में काम चल रहा है। बंदरों का बधियाकरण करने के बाद उन्हें दूर जंगल में छोड़ा जाएगा।


अध्यक्षता करते हुए वरिष्ठ पत्रकार पीसी जोशी ने कहा कि प्रकृति के दोहन के कारण जंगली जानवरों के आवास नष्ट हुए हैं।

पालिकाध्यक्ष प्रकाश जोशी ने कहा कि इस कार्यक्रम से सरकार और जनता के बीच परस्पर संवाद की प्रक्रिया से नीति निर्धारण की राह आसान हुई है।

सीडीओ प्रकाश चंद्र भी मौजूद थे। संचालन संवाद के संपादक डा. रमेश चंद्र पांडे राजन, पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने किया।

पर्वतीय क्षेत्रों में जंगली जानवरों की समस्या पर चर्चा में पद्मश्री डा. ललित पांडे, पीसी तिवारी, डा. शमशेर सिंह बिष्ट, डा. जेसी भट्ट, अनुराधा पांडे, मदन लाल साह, डा. जेएस मेहता, केसी जोशी, अशोक पांडे, लक्ष्मी पुष्पवाण, आनंद बगडवाल, रमेश चंद्र पांडे, कमल जोशी, नंदी देवी, माया जोशी, अनिला पंत, मयंक पंत, प्रो. जेएस रावत, ईश्वर जोशी, केबी पांडे, पार्वती रावत, यूसुफ तिवारी, गिरीश पंत, भगवती तिवारी, पूरन चंद्र तिवारी, सीएमओ डा. आरसी पंत आदि ने विचार रखे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed