फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Starting the tourist season, but not the inner motorway

पर्यटन सीजन शुरू, लेकिन नहीं सुधर पा रहे आंतरिक मोटर मार्ग

Fri, 10 Mar 2017 09:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Fri, 10 Mar 2017 09:28 PM IST
विज्ञापन
Starting the tourist season, but not the inner motorway
कीचड़ से सनी रानीखेत की एक सड़क। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन


पर्यटन सीजन शुरू हो गया है, लेकिन रानीखेत, ताड़ीखेत क्षेत्र की आंतरिक मोटर मार्गों की हालत सुधर नहीं पा रही है, कई जगह पड़े गड्ढे बड़ी दुर्घटना को दावत दे रहे हैं, जबकि इन सड़कों से आए दिन नेता और अधिकारी होकर गुजरते हैं। ताड़ीखेत कसबे की सड़कों की हालत और बुरी है।

पथुली मोटर मार्ग डामरीकरण के अभाव में बदहाली का दंश झेल रहा है। हल्की बारिश के दौरान इस मोटर मार्ग में बने चौड़े गड्ढे तालाब का रूप धारण कर लेते हैं, जिस कारण लोग परेशान रहते हैं।      
विज्ञापन

रानीखेत की सड़कों की हालत फिर से खराब हो गई है। मुख्य मोटर मार्ग में कुछ माह पर डामरीकरण हुआ, लेकिन रोडवेज बस स्टेशन से नीचे फिर से गड्ढे बन गए हैं। ठंडी रोड की हालत नहीं सुधर पर रही है। कैंट कार्यालय के पास यह सड़क गड्ढों में तब्दील हो चुकी है, जबकि कई आंतरिक मोटर मार्ग कई जगह पर खराब हैं, तमाम कोशिशों के बावजूद इन्हें ठीक नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ताड़ीखेत ब्लॉक मुख्यालय के ठीक सामने पथुली मोटर मार्ग लंबे समय से बदहाल है। ऐतिहासिक गांधी कुटिया को भी यही मार्ग जोड़ता है, लेकिन हाकिमों ने इस मोटर मार्ग की सुध नहीं ली है। मोटर मार्ग में डामरीकरण तो दूर गड्ढे तक नहीं भरे गए हैं। हल्की बारिश में यह सड़क कीचड़ से भर जाती है। कई बार दोपहिया वाहन चालक गिरकर चोटिल हो चुके हैं। यह स्थिति हर गांव को मोटर मार्ग से जोड़ने के नारों की पोल खोल रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed