फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   start inter classes otherwise movement

जीजीआईसी उभ्याड़ी में इंटर कक्षाओं के लिए ग्रामीणों का आंदोलन पांच सितंबर से

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
start inter classes otherwise movement
जीजीआईसी उभ्याड़ी में कक्षाओं के संचालन को लेकर नारेबाजी करते ग्रामीण। अमर उजाला - फोटो : RANIKHET
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। जीजीआईसी उभ्याड़ी कफड़ा में उच्चीकरण के तीन साल बाद भी इंटरमीडिएट की कक्षाएं शुरू नहीं होने से अभिभावकों और जनप्रतिनिधियों में आक्रोश है। क्षेत्रवासियों की बैठक में चार सितंबर तक विद्यालय में इंटरमीडिएट की कक्षाएं संचालित नहीं होने पर पांच सितंबर को कफड़ा में चक्काजाम और छह सितंबर से आमरण अनशन शुरू करने की चेतावनी दी गई है। बैठक में विद्यालय के विलीनीकरण का भी विरोध किया गया। डीएम को ज्ञापन भेजकर कहा कि कई बालिकाएं हाईस्कूल के बाद पढ़ाई छोड़ने को विवश हैं।
विज्ञापन

यहां हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि 16 सितंबर 2016 को राजकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का इंटरमीडिएट में उच्चीकरण का शासनादेश हुआ, लेकिन तीन साल बाद भी इंटर विज्ञान और कला वर्ग की कक्षाएं संचालित नहीं की गई हैं। यहां न तो पूर्णकालिक प्रधानाचार्य है और ना ही प्रवक्ताओं की नियुक्ति हुई। हाईस्कूल के बाद आगे की पढ़ाई के लिए बालिकाओं को खासी परेशानी हो रही है, उन्हें 22 किमी दूर रानीखेत या 14 किमी दूर द्वाराहाट जाने को विवश होना पड़ता है।
विज्ञापन

आसपास में इंटरमीडिएट कॉलेज नहीं होने के कारण कई बालिकाएं हाईस्कूल के बाद आगे की पढ़ाई से वंचित हो रही हैं। बैठक में तय हुआ कि चार सितंबर तक मांग पूरी नहीं होती तो पांच सितंबर को कफड़ा में चक्काजाम होगा और छह सितंबर से अनिश्चितकालीन आमरण अनशन शुरू कर दिया जाएगा। बैठक में पीटीए अध्यक्ष खीम सिंह अधिकारी, प्रबंध समिति अध्यक्ष भुवन चंद्र जोशी, पीटीए के पूर्व अध्यक्ष दान सिंह मेहरा, बचे सिंह बिष्ट सहित भारी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed