फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Stage of theater drama

सृष्टा नाटक का मंच हुआ

Fri, 28 Dec 2018 11:58 PM IST
nazim nazim अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा। Published by: nazim nazim Updated Fri, 28 Dec 2018 11:58 PM IST
विज्ञापन
Stage of theater drama
नाटक का मंचन करते कलाकार। - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को स्थानीय रैमजे इंटर कालेज के सभागार में कलाकारों द्वारा कवि सुमित्रानंदन पंत द्वारा रचित सृष्टा नाटक का मंचन किया गया। ब्रजेंद्र लाल साह थियेटर सोसाइटी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों ने जीवंत अभिनय किया। कलाकारों ने स्व. पंत द्वारा कुमाऊंनी में लिखे एक गीत पर भी प्रस्तुति दी।  
विज्ञापन


    प्रसिद्ध कवि सुमित्रानंदन पंत द्वारा रचित नाटक सृष्टा में कलाकारों ने रूढ़िवादी विचारों पर कुठाराघात किया है। नाटक में शिल्पी की भूमिका भाष्करानंद, शिल्पी की पत्नी की भूमिका भावना ने निभाई। जबकि पंडित का किरदार हिमांशु कांडपाल, पंडिताइन की भूमिका मंजू कांडपाल ने निभाई। इसके अलावा नाटक में अभिषेक शर्मा, संतोष मेहरा, पारू उप्रेती, नेहा दुर्गापाल, हर्षित, पार्थ आदि ने अभिनय किया। 
विज्ञापन

 नाटक का निर्देशन अमित सक्सेना और संगीत निर्देशन नितिन रावत ने दिया है। इससे पूर्व पारू उप्रेती, प्रेमा किरमोलिया, विमला तिवारी, गीता नेगी और सरस्वती आर्या ने कुमाऊंनी गीत की प्रस्तुति दी। संचालन कमलेश पांडे ने किया। इस मौके पर विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, मनोज तिवारी, त्रिलोचन जोशी, मनोज सनवाल, पीतांबर पांडे, पूरन रौतेला, मनोज वर्मा, नवीन बिष्ट, बार एसोसिएशन अध्यक्ष महेश परिहार, त्रिभुवन गिरि महाराज, श्याम लाल साह आदि मौजूद रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed