फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Staff Union in Almora

Almora News: माध्यमिक शिक्षा निदेशक से की पदोन्नति की मांग

Sun, 19 Mar 2023 11:07 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sun, 19 Mar 2023 11:07 PM IST
विज्ञापन
Staff Union in Almora
अल्मोड़ा। राजकीय शिक्षक संघ के पूर्व प्रांतीय संयुक्त मंत्री माधो सिंह बिष्ट के नेतृत्व में शिक्षकों का प्रतिनिधिमंडल अल्मोड़ा पहुंचीं माध्यमिक शिक्षा निदेशक सीमा जौनसारी से मिला। उन्होंने सहायक अध्यापक से प्रवक्ता और प्रवक्ता से प्रधानाचार्य के पदों पर पदोन्नति जल्द करने की मांग की।
विज्ञापन

बिष्ट ने आरोप लगाया कि राजकीय शिक्षकों के साथ पदोन्नति के मामले में खिलवाड़ किया जा रहा है। बताया कि फरवरी में देहरादून विधानसभा में शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत की अध्यक्षता में सभी शिक्षक संगठनों, कोर्ट में गए शिक्षकों, शिक्षा सचिव, शिक्षा महानिदेशक, अपर सचिव, संयुक्त सचिव और प्रदेश स्तर के शिक्षाधिकारियों के साथ संयुक्त बैठक हुई थी। उसमें सहायक अध्यापक से प्रवक्ता, प्रवक्ता से प्रधानाचार्य पदों पर पदोन्नति के लिए सहमति बनी। शिक्षा मंत्री ने अधिकारियों को पदोन्नति शुरू करने के निर्देश दिए थे लेकिन अब तक यह मामला आगे नहीं बढ़ सका है। शिक्षा निदेशक ने कहा कि जब तक शिक्षकों की ओर से उच्च न्यायालय से मुकदमे वापस नहीं लिए जाते पदोन्नति संभव नहीं है। वहां डॉ. कपिल नयाल, विनोद राठौर, यूसी पांडे, रवि मोहन तिवारी समेत अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed