फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   SSP On Field

इवनिंग स्टॉर्म अभियान को मजबूती देने के लिए फील्ड में उतरे एसएसपी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 05 May 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
SSP On Field
इवनिंग स्टॉर्म अभियान के तहत अल्मोड़ा में पुलिस बल के साथ भ्रमण करते एसएसपी प्रदीप कुमार राय। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। जिला पुलिस की ओर से चलाए जा रहे इवनिंग स्टॉर्म अभियान को मजबूती देने के लिए बुुधवार को एसएसपी प्रदीप कुमार राय स्वयं फील्ड में उतरे। एसएसपी ने पुलिस बल के साथ नगर के राजपुरा, नियाजगंज, भ्यारखोला और जोशीखोला सहित अन्य स्थानों पर पैदल भ्रमण कर क्षेत्र का मुआयना किया।
विज्ञापन

एसएसपी ने बताया कि भ्रमण का मुख्य उद्देश्य असामाजिक तत्वों में कानून का डर और आम लोगों के मन में खाकी के प्रति विश्वास और सुरक्षा का भाव लाना था। उन्होंने कहा कि जिले में इवनिंग स्टॉर्म अभियान चलाने का मकसद भी नगर में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पिलाने वाले होटल, ढाबा और ठेला संचालकों के खिलाफ कार्रवाई करना है। अभियान के तहत सल्ट थाना पुलिस ने शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। पूरे जिले में 30 ऐसे लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई कर उनसे जुर्माना वसूला गया है जो सार्वजनिक स्थानों पर शराब पिलाने का काम कर रहे थे। नशे में वाहन चलाने और यातायात के नियमों का पालन न करने वाले 40 वाहन चालकों के खिलाफ भी मोटर अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। दो वाहनों को भी सीज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed