{"_id":"583332e24f1c1bb504b3a512","slug":"ssje-campus-ban-on-smoking-and-drunk","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएसजे परिसर में धूम्रपान और नशे पर लगा प्रतिबंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएसजे परिसर में धूम्रपान और नशे पर लगा प्रतिबंध
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Mon, 21 Nov 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसएसजे परिसर अल्मोड़ा ने छात्र-छात्राओं और कर्मचारियों में नशाखोरी रोकने के लिए परिसर के आसपास नशे का सेवन और नशे का कारोबार करने पर पाबंदी लगा दी है। यदि कोई विद्यार्थी और कर्मचारी शराब, गुटखा, बीड़ी, सिगरेट, पान मसाला, जर्दा आदि का सेवन करते हुए पकड़ा गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। परिसर की अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. दया पंत ने परिसर के सभी विभागाध्यक्ष और संकायाध्यक्ष को परिसर में नशे के सेवन पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
छात्र-छात्राओं और युवाओं में नशे की प्रवृति तेजी से बढ़ रही है। इसे लेकर बीते दिनों हाई कोर्ट ने पुलिस प्रशासन और स्कूलों को इस पर स्थाई तौर पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं। कुछ दिन पूर्व अल्मोड़ा के कसारदेवी क्षेत्र में दो युवक स्मैक के साथ पकड़े गए थे। इसके बाद पुलिस ने भी चरस सहित अन्य तरह की नशाखोरी के खिलाफ अभियान चलाया है। इसे लेकर बीते दिनों एसएसपी डीएस कुंवर ने स्कूल-कालेजों के प्रधानाचार्यों की बैठक भी ली थी। अब नशे के खिलाफ एसएसजे परिसर अल्मोड़ा प्रशासन ने भी सख्त कदम उठाए हैं।
विज्ञापन
छात्र-छात्राओं और कर्मचारियों में नशाखोरी रोकने के लिए परिसर के आसपास नशा पान और नशे का कारोबार करने पर पाबंदी लगा दी है। यदि कोई विद्यार्थी और कर्मचारी शराब, तंबाकू, गुटखा, पान मसाला, जर्दा आदि का सेवन करते हुए पकड़ा गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। परिसर की अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. दया पंत ने परिसर के सभी विभागाध्यक्ष और संकायाध्यक्ष को परिसर में नशे के सेवन पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने विभागाध्यक्षों और संकायाध्यक्षों से छात्र-छात्राओं को नशे के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया है। उन्होंने छात्र-छात्राओं और कर्मचारियों से परिसर के दायरे में नशे का सेवन नहीं करने की अपील की है। प्रो. पंत ने कहा कि यदि परिसर के दायरे में कोई भी विद्यार्थी और कर्मचारी नशापान करते हुए पकड़ा गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लायी जाएगी।