फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Ssj campus leopard cage

एसएसजे परिसर में तेंदुआ पिंजरे में कैद

Sat, 10 Dec 2016 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Sat, 10 Dec 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
Ssj campus leopard cage
एसएसजे परिसर में तेंदुआ पिंजरे में कैद - फोटो : अमर उजाला

अल्मोड़ा। नगर के मध्य कुमाऊं विश्वविद्यालय एसएसजे परिसर और आसपास के क्षेत्रों में पिछले कई दिनों से दिखाई दे रहा तेंदुआ शुक्रवार सुबह परिसर में लगाए गए पिंजरे में कैद हो गया। पिंजरे में कैद तेंदुआ गुर्राने लगा। गुर्राने की आवाज सुनकर वहां परिसर कर्मियों, स्कूली बच्चों और छात्र-छात्राओं की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर वन कर्मी भी मौके पर पहुंचे। वन कर्मी तेंदुए को एनटीडी स्थित वन विभाग के रेस्क्यू सेंटर ले आए हैं। दो साल की यह मादा तेंदुआ स्वस्थ है। वन विभाग रात में तेंदुए को मोहान के जंगल में छोड़ेगा।

विज्ञापन


शहर के मध्य एसएसजे परिसर और खत्याड़ी क्षेत्र में लंबे समय से तेंदुए का आतंक था। तीन दिन पहले जल संस्थान के मजदूर एसएसजे परिसर में काम कर रहे थे। इसी दौरान झाड़ी में छुपे तेंदुए ने दिनदहाड़े मजदूरों पर झपटने का प्रयास किया, लेकिन मजदूरों ने सूझबूझ से जान बचा ली। लोगों की शिकायत पर वन विभाग ने एसएसजे परिसर के भूगोल विभाग के पास पिंजरा लगाया था और उसमें मुर्गी रखी गई थी। शुक्रवार सुबह तेंदुआ पिंजरे में कैद हो गया और गुर्राने लगा। परिसर के कर्मियों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी।
विज्ञापन


इस दौरान वहां छात्र-छात्राओं ओर लोगों की भीड़ जमा हो गई। करीब सवा दस बजे वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। वन विभाग की टीम पिंजरे में कैद तेंदुए को एनटीडी स्थित रेस्क्यू सेंटर ले आई है। रेंजर एमआर आर्या ने बताया कि तेंदुआ स्वस्थ है। इस मादा तेंदुआ की उम्र करीब दो साल है। उन्होंने बताया कि रात में तेंदुए को कार्बेट टाइगर रिजर्व की सीमा से सटे मोहान वन क्षेत्र में छोड़ दिया जाएगा। पिंजरे में कैद तेंदुए को रेस्क्यू सेंटर लाने वाली वन विभाग की टीम में डिप्टी रेंजर दीपक पंत, वन दरोगा मदन मोहन पांडे, वनरक्षक भुवन लाल, गिरवर सिंह, किशोर चंद्र, रोशन आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed