रानीखेत (अल्मोड़ा)। एनसीसी मैदान में श्री राम कप क्रिकेट प्रतियोगिता जारी है। रविवार को पहले मुकाबले में जहां बधांण एकादश ने एमएस इलेवन को मात दी, वहीं दूसरे मुकाबले में लोनिवि ने ऐरोली जूनियर की टीम ने जीत हासिल कर अगले चक्र में प्रवेश किया। अतिथियों ने मैन आफ द मैच पुरस्कार बांटे।
एनसीसी मैदान में आयोजित श्रीराम कप क्रिकेट प्रतियोगिता में रविवार को पहले मुकाबले में बधाण एकादश और एमएस इलेवन की टीमें आमने सामने थी। पहले खेलते हुए एमएस इलेवन ने निर्धारित 12 ओवर में 141 रन बनाए। जवाब देने उतरी बधांण एकादश ने दो ओवर शेष रहते मुकाबला जीत लिया। इस मुकाबले के मुख्य अतिथि बीडीसी सदस्य नीरज तिवारी रहे। धीरज को मैन आफ द मैच चुना गया। दूसरे मुकाबले में जूनियर एकादश ऐरोली और लोनिवि एकादश की टीमें आमने सामने थी। पीडब्लूडी की टीम ने पहले खेलते हुए 12 ओवर में 115 रन बनाए। जवाब देने उतरी ऐरोली एकादश मात्र 64 रनों पर ढेर हो गई। लोनिवि के खिलाड़ी पूरन राणा को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला। मुख्य अतिथि व्यापार मंडल अध्यक्ष मनीष चौधरी ने इस मुकाबले का उद्घाटन किया। आयोजक किशन जलाल, राज अधिकारी आदि ने सभी का आभार जताया। निर्णायक की भूमिका सूरज रावत, संदीप अधिकारी, जितेंद्र बिष्ट आदि ने निभाई।