{"_id":"583b22404f1c1b5c29088627","slug":"spread-nets-to-catch-drug-dealers","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे के कारोबारियों को पकड़ने के लिए फैलाया जाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे के कारोबारियों को पकड़ने के लिए फैलाया जाल
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Sun, 27 Nov 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जिले में विभिन्न स्थानों में चरस और ड्रग्स का कारोबार लंबे समय से चल रहा है। पुलिस की नजरों से बचकर शातिर अपराधी इस कार्य में स्कूली बच्चों को भी धकेल रहे हैं। नए एसएसपी के निर्देश के बाद ड्रग्स और चरस के कारोबार में लिप्त लोगों पर पुलिस ने पहले ही दिन से नजर रखनी शुरू कर दी थी। पुलिस के पास गैर कानूनी धंधे में लिप्त लोगों की सूची भी पहुंच चुकी है जिसके बल पर एसएसपी ने बीते दिन गैर कानूनी व्यापार में लगे लोगों को अंतिम चेतावनी भी दे दी है।
नगर समेत ग्रामीण इलाकों में चरस और ड्रग्स का कारोबार फलने फूलने लगा है। कानून को ठेंगा दिखाते हुए गैर कानूनी कार्य में संलिप्त कुछ लोग अपने फायदे के लिए नशे को व्यापक रूप में फैलाने की जुगत में लगे हुए हैं। शातिर लोग इस कार्य में स्कूली बच्चों को धकेल कर उनकी जिंदगी भी बरबाद कर रहे हैं। इसको देखते हुए एसएसपी डीएस कुंवर ने अब चरस और ड्रग्स के धंधा कर रहे लोगों पर नकेल कसने की तैयारी शुरू कर दी है। कुछ दिन पहले एसएसपी ने स्कूली छात्रों को भी चरस पीते पकड़ा था। छात्रों के साथ-साथ उनके अभिभावकों को बुलाकर कड़ी फटकार लगाते हुए अंतिम चेतावनी भी दी थी।
एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने कुछ अवैध धंधेबाजों की लिस्ट तैयार कर उन्हें को सौंप दी है। जिसके बल पर एसएसपी ने शनिवार को गैर कानूनी धंधों में लिप्त लोगों को ऐसी हरकतों से बाज आने की अंतिम चेतावनी भी दे दी है। एसएसपी कुंवर ने बताया कि नशे के कारोबारियों पर नकेल कसने के लिए जिले में स्पेशल क्रिमिनल इंटेलीजेंस यूनिट का भी गठन कर लिया है। कहा कि जरूरत पड़ी तो इनकम टैक्स विभाग से ऐसे अपराधियों के आय के स्रोत एवं संपत्ति की जांच के लिए भी कहेंगे। बताया कि पुलिस ने गैर कानूनी जगहों को चिन्हित कर अपराधियों और अपराध की गतिविधियों पर नजर रखनी शुरू कर दी है।