फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Sports Event In Dwarahat

द्वाराहाट में न्याय पंचायत स्तरीय खेल महाकुंभ शुरू

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Nov 2022 11:31 PM IST
विज्ञापन
Sports Event In Dwarahat
द्वाराहाट के खेल महाकुंभ में दौड़ लगातीं ग्रामीण प्रतिभाएं। संवाद - फोटो : RANIKHET
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। न्याय पंचायत स्तरीय खेल महाकुंभ का शुभारंभ हुआ। जिसमें विजयपुर न्याय पंचायत के 10 विद्यालयों के 200 प्रतिभागियों ने अंडर-14 और अंडर -17 में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ जीजीआईसी की प्रधानाचार्या औरखेल संयोजिका तनुजा जोशी ने किया। अंडर-14 बालिका 60मीटर की दौड़ में गीता बिष्ट, जोया और सुदीप्ता ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

अंडर 14बालक 60मीटर की दौड़ में सौरभ जोशी, पार्थ बिष्ट और सुशील खड़का ने प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-17 बालिका 800मी की दौड में तनुजा किरौला, दिव्यांशी मठपाल और किरन अधिकारी पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। अंडर-17 बालक 800मी की दौड़ में संजय सिंह, सूरज आर्या और राहुल पंत ने पहला, दूसरा तथा तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-14 बालिका 600मी की दौड़ में दिव्यांशी मठपाल, गायत्री बिष्ट और रिया रौतेला अव्वल रहे। अंडर-17 बालक 100मी की दौड में सूरज रौतेला, उज्ज्वल बिष्ट और प्रियांशु नेगी ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम संचालन में संगीत सिंह, अनीता कोठारी, मोहन जोशी, दीपा घुघत्याल, माया मेहरा, प्रवीणा आर्या, शैलेन्द्र सिंह, मोहन सिंह रावत, हेमंत उपाध्याय आदि शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed