फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Sports competition in Dnia

धौलादेवी ब्लॉक की खेल प्रतियोगिता

Mon, 23 Nov 2015 12:53 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, दन्यां (अल्मोड़ा)।
ब्यूरो /अमर उजाला, दन्यां (अल्मोड़ा)। Updated Mon, 23 Nov 2015 12:53 AM IST
विज्ञापन
Sports competition in Dnia

पायका योजना के तहत आयोजित धौलादेवी ब्लॉक की दो दिवसीय खेल प्रतियोगिताओं का समापन हो गया है। पंकज मलारा, गीता जोशी, प्रिया आर्या, अंजू आर्या, मंजू गैड़ा अलग-अलग स्पर्धाओं में अव्वल रहे। बालक, बालिका वर्ग की खो-खो प्रतियोगिता में जीआईसी गुरुड़ाबांज की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। समारोह का समापन मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान संगठन के ब्लाक महामंत्री डीके जोशी ने किया।

विज्ञापन


बालक वर्ग 3000 मी दौड़ में पंकज मलारा, बालिका वर्ग में गीता जोशी, चक्काफेंक में प्रिया आर्या, गोलाफेंक में अंजू आर्या, ऊंची कूद में मंजू गैड़ा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बालक और बालिका वर्ग की खो-खो स्पर्धा में जीआईसी गुरुड़ाबांज की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


बालिका वर्ग कबड्डी में जीआईसी गुरुड़ाबांज, बालक वर्ग में बसाण गांव की टीम ने पहला स्थान पाया। बैडमिंटन महिला डबल्स में भावना खनी, अप्रिता बिष्ट, बालक वर्ग में गौरव पंत, स्वप्निल की जोड़ी अव्वल रही। बालक वर्ग एकल में गौरव, बालिका में भावना खनी प्रथम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


ताइक्वांडो खेल में अपने अपने ग्रुुप में हरीश सिंह, सुंदर सिंह, मनोज कफलिया, गीतांजलि, पुष्पा चिलवाल, पूजा टम्टा, रेखा गैड़ा प्रथम रही। समापन समारोह में मुख्य अतिथि डीके जोशी ने खिलाड़ियों से जिला और प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन करने का आह्वान किया।


 क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी बीसी पांडे ने सभी का आभार जताया। वहां मो. सिद्दीकी, हरीश चौहान, राजेंद्र सिंह नयाल, कप्तान सिंह यादव, रेखा पंत, उदय सिंह, जगन्नाथ जोशी, जगदीश जोशी, ललित प्रसाद, चंद्रशेखर, निर्मल पंत आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed