फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Speed up the construction of roads: Dr. Rawat

सड़कों के निर्माण कार्य में तेजी लाएं : डॉ. रावत

Sun, 28 Jan 2018 10:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा। Updated Sun, 28 Jan 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
Speed up the construction of roads: Dr. Rawat
dhan singh rawat - फोटो : amarujala

प्रदेश के सहकारिता, दुग्ध विकास और जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने सर्किट हाउस में अधिकारियों की बैठक लेकर विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को वन

विज्ञापन

भूमि हस्तांतरण से संबंधित मामलों के निस्तारण और सड़कों के निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि डीएफओ, जिलाधिकारी और लोनिवि के अधिकारी समन्वय बनाकर वन भूमि के मामलों के निस्तारण में तेजी लाएं। उन्होंने चितई में प्रस्तावित फार्म की भूमि के मामले में तेजी लाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। 
विज्ञापन


उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को बेस अस्पताल समेत अन्य अस्पतालों की दशा सुधारने के निर्देश दिए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को आपराधिक मामलों के निस्तारण में तेजी लाने और यातायात व्यवस्था में सुधार लाने को कहा। जिला योजना के कार्यों में तेजी लाते हुए धनराशि को समय पर खर्च करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिन विभागों का कार्य संतोषजनक नहीं है उन्हें चिन्हित किया जाए। इस दौरान अनेक महिला सहायता समूहों और संगठनों ने प्रभारी मंत्री से मुलाकात की और समस्याएं रखी। बैठक में विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, डीएम इवा आशीष श्रीवास्तव, एसएसपी पी रेणुका देवी, सीडीओ मयूर दीक्षित, डीएफओ पंकज कुमार, सीएमओ डा. निशा पांडे, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सिंह पिलख्वाल आदि उपस्थित थे।


बेस की सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं होने पर जताई नाराजगी

प्रभारी मंत्री डा. धन सिंह रावत ने बेस अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल में मशीनों को चालू करने के साथ ही व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के 
निर्देश दिए। सफाई व्यवस्था सही नहीं पाए जाने पर गहरी नाराजगी जताई।

उन्होंने कहा कि डॉक्टर रोगियों के साथ अच्छा बर्ताव करें। प्रभारी मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार डॉक्टरों की नियुक्ति शीघ्र करने जा रही है। अल्मोड़ा में स्थित बेस चिकित्सालय की सुविधाएं बेहतर हों इसके लिए मुख्यमंत्री से वार्ता की जाएगी।

विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सिंह पिलख्वाल ने समस्याओं पर प्रकाश डाला। मंत्री ने सीएमओ को व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश दिए।


बाद में मंत्री ने राज्य भंडारण निगम का औचक निरीक्षण किया और कहा कि वहां खाली पड़ी जमीन और भवनों का उपयोग के लिए कार्ययोजना बनाई जाएगी। जिलाधिकारी ईवा आशीष ने प्रभारी मंत्री को बताया कि यदि इस स्थल पर मंडी का निर्माण किया जाए तो काश्तकारों को मदद मिलेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed