{"_id":"58e534864f1c1b41485b5307","slug":"specialist-doctors-team-sent-to-toda-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"विशेषज्ञ डाक्टरों की टीम तौड़ा गांव भेजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विशेषज्ञ डाक्टरों की टीम तौड़ा गांव भेजी
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा
Updated Wed, 05 Apr 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जिलाधिकारी सविन बसंल ने ताड़ीखेत ब्लॉक के तौड़ा गांव में पीलिया रोग से ग्रसित लोगों को पर्याप्त स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। डीएम के निर्देश के बाद तीन विशेषज्ञ डाक्टरों की टीम तौड़ा गांव में भेज दी गई है। यह टीम गांव में दस दिन तक रोगियों का उपचार करेगी।
मुख्य चिकित्साधिकारी डा. आरसी पंत ने बताया कि रोगियों के रक्त सैंपल ले लिए गए हैं। तौड़ा गांव के नौलों और धारों में क्लोरीन की गोलियां डाल कर लोगों को पानी उबालकर पीने की सलाह दी गई है। इधर जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया है कि वह बीमार लोगों को निगरानी में रखें, ताकि बीमारी पर अंकुश लगाया जा सके। डीएम ने जल संस्थान के अधिकारियों को तौड़ा और तल्ला गांव में पानी के सैंपल लेने के निर्देश दिए हैं। साथ ही जल संस्थान के अधिकारियों को गांव में स्वच्छ पानी उपलब्ध कराने को कहा है।
एसडीएम रानीखेत को निर्देशित किया है कि वह स्थिति पर पूर्ण निगरानी रखें। डीएम ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि समीपस्थ गांवों में जाकर स्वास्थ्य परीक्षण करें, ताकि गरमी के मौसम में बीमारियां नहीं फैलें। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को स्वास्थ्य विभाग को चौकस रखने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि पेयजल विभाग से जुड़े अधिकारी जल स्रोतों, पानी की टैंकों की सफाई कर दवा का छिड़काव करें।