फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Special traffic plan implemented in Almora for Rahul Gandhi's public meeting

Almora News: राहुल गांधी की जनसभा के लिए अल्मोड़ा में विशेष यातायात प्लान लागू

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2026 09:30 PM IST
विज्ञापन
Special traffic plan implemented in Almora for Rahul Gandhi's public meeting

विज्ञापन
अल्मोड़ा। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के चार जून को प्रस्तावित अल्मोड़ा दौरे और जनसभा को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने नगर की यातायात व्यवस्था के लिए विशेष रूट व डायवर्जन प्लान जारी किया है। जनसभा में विभिन्न जनपदों से आने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग मार्ग और पार्किंग स्थलों की व्यवस्था की गई है।

पुलिस के अनुसार रानीखेत, द्वाराहाट, सल्ट, सोमेश्वर, बागेश्वर, दन्या और जागेश्वर क्षेत्र से आने वाले वाहन जलाल बैंड और सिंचाई विभाग कार्यालय के पास तक ही ला सकते हैं।
विज्ञापन

-------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

जनसभा में आने वाले वाहनों का रूट
पिथौरागढ़-दन्या-जागेश्वर से आने वाले वाहन वाया बलडोटी बैंड-शैल बैंड-लक्ष्मेश्वर तिराहा-पांडेखोला होते हुए जलालबैंड तक आएंगे। बागेश्वर से आने वाले वाहन वाया शैल बैंड लक्ष्मेश्वर तिराहा-पांडेखोला से होते हुए जलाल बैंड तक आएंगे। कोसी की तरफ से आने वाले वाहन पांडेखोला से जलाल बैंड तक आएंगे। इनके लिए रोडवेज स्टेशन, जलाल बैंड से पांडेखोला तक सड़क किनारे और पांडेखोला से कोसी रोड सड़क किनारे वाहन लगाने की व्यवस्था होगी। वहीं चंपावत-लमगड़ा की तरफ से आने वाले वाहन वाया सिकुड़ाबैंड से करबला तिराहा से डोलीडाना तक आएंगे।रुद्रपुर-हल्द्वानी-खैरना-नैनीताल की तरफ से आने वाले वाहन वाया बेस तिराहा से तिनार धार बैंड तक आएंगे। इन वाहनों के लिए तिनारधार बैंड से बेस तिराहा तक सड़क किनारे, तिनार धार बैंड से होली एंजिल रोड तक सड़क किनारे, बेस तिराहा से लोधिया रोड तक सड़क किनारे और करबला तिराहा से ब्राइट एंड कॉर्नर में वाहन खड़े करने की व्यवस्था है।
----------------------------------------

अन्य नियमित वाहनों के लिए डायवर्जन प्लान

कोसी से हल्द्वानी को जाने वाले छोटे-बड़े वाहन पांडेखोला से डायवर्जन कर लक्ष्मेश्वर-शैल बैंड-एनटीडी-धारानौला होते हुए लोधिया की तरफ से भेजे जाएंगे।
कौसानी-सोमेश्वर की तरफ से नैनीताल-हल्द्वानी को जाने वाले वाहन सोमेश्वर से डायवर्जन कर रानीखेत-खैरना की तरफ से भेजे जाएंगे।
जागेश्वर धाम-दन्या से हल्द्वानी को जाने वाले वाहन सुवाखान से डायवर्जन कर लमगड़ा-शहरफाटक की तरफ से भेजे जाएंगे।

हल्द्वानी से अल्मोड़ा-कोसी-बागेश्वर को आने वाले वाहन करबला तिराहा से डायवर्जन कर चौघानपाटा, माल रोड-लक्ष्मेश्वर होते हुए पांडेखोला की तरफ से भेजे जाएंगे।
अपर माल रोड पर लक्ष्मेश्वर से बाजार की ओर आने वाले दोपहिया वाहन टैक्सी स्टैंड से डायवर्जन होकर कार्यक्रम में जाने वाले वाहन जलाल बैंड से कॉमर्स फैकल्टी पर पार्क होंगे। शेष वाहन बेस तिराहा से होकर जाएंगे।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि चार जून को सुबह 7 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक लोअर माल रोड पर पांडेखोला तिराहा से बेस तिराहा तक केवल अति आवश्यक वाहनों को ही अनुमति होगी। इस अवधि में नगर क्षेत्र में भारी वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। यात्रियों और वाहन चालकों से जारी यातायात योजना का पालन करने की अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed