{"_id":"5e4d869a8ebc3ef26a6a8e66","slug":"spanish-language-in-kyari-garud-news-hld374315523","type":"story","status":"publish","title_hn":"जूनियर हाइस्कूल पिंगलों और प्राथमिक डुंगरी के बच्चें सीखने लग गए विदेशी भाषा स्पेनिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जूनियर हाइस्कूल पिंगलों और प्राथमिक डुंगरी के बच्चें सीखने लग गए विदेशी भाषा स्पेनिश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गरुड़ (बागेश्वर)। राजकीय जूनियर हाईस्कूल पिंगलों और प्राथमिक डुंगरी के बच्चों ने अपने स्कूलों में स्पेनिश सीखने की शुरुआत कर दी है। ये दोनों विद्यालय प्रदेश के पहले सरकारी स्कूल होंगे, जहां के बच्चे स्पेनिश भी सीख रहे हैं।
राजकीय जूनियर हाईस्कूल पिंगलों में दो साल से व्यावसायिक शिक्षा के क्षेत्र में काम किया जा रहा है, जबकि विकासखंड बागेश्वर के प्राथमिक विद्यालय डुंगरी में इंग्लिश स्पीकिंग भी सिखाई जा रही है। जूनियर हाईस्कूल पिंगलों के प्रधानाध्यापक सुरेश सती और डुंगरी स्कूल की शिक्षिका कविता पाठक ने बताया कि कुछ दिन पहले उन्होंने भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम) काशीपुर में पांच दिवसीय कार्यशाला में भाग लिया। तब बच्चों को व्यावसायिक शिक्षा देने समेत विदेशी भाषाओं पर भी चर्चा हुई।
बताया गया कि स्पेनिश भाषा 20 यूरोपीय देशों की पहली भाषा और दुनिया में दूसरे नंबर पर बोली जाने वाली भाषा है। तभी उन्होंने अपने स्कूल में स्थानीय भाषाओं के साथ ही स्पेनिश भी बच्चों को सिखाने का निर्णय लिया। इसलिए दोनों शिक्षकों ने अपने स्कूलों में स्पेनिश भाषा की कक्षाएं भी शुरू कर दीं हैं। अब इन बच्चों को ऑनलाइन कोर्स कराया जाएगा।
विज्ञापन
जूनियर हाईस्कूल पिंगलों की स्कूल प्रबंध समिति (एसएमसी) की अध्यक्ष उषा पाठक, अभिभावक बलवंत सिंह नेगी, नारायण सिंह, पूर्व ग्राम प्रधान दीनानाथ ने बताया कि हमारे बच्चे विदेशी भाषा के ज्ञान के अभाव में अक्सर पिछड़ जाते हैं। स्थानीय पर्यटक स्थलों पर घूमने आने वाले यूरोपियन देशों के पर्यटक स्थानीय ग्रामीणों से संवाद नहीं कर पाते। इसलिए अभिभावकों ने इस प्रयास को सराहनीय बताया है। दोनों स्कूलों के बच्चे स्पेनिश सीखने में दिलचस्पी ले रहे हैं।