फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Soon open Indira Amma 'canteen

नगर में जल्द खुलेगी ‘इंदिरा अम्मा’ कैंटीन

Tue, 27 Oct 2015 10:58 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, अल्मोड़ा
ब्यूरो /अमर उजाला, अल्मोड़ा Updated Tue, 27 Oct 2015 10:58 PM IST
विज्ञापन

प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ‘इंदिरा अम्मा’ कैंटीन जल्द ही नगर में शुरू होगी। डीएम सविन बंसल ने जीजीआईसी तिराहे के पास कैंटीन के लिए चयनित नगर पालिका के सामुदायिक भवन का निरीक्षण किया।

विज्ञापन


डीएम ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर कैंटीन के लिए भवन का चयन कर लिया गया है। इसमें प्रत्येक जरूरतमंद को सस्ती दरों पर भोजन उपलब्ध कराया जाएगा।

कैंटीन में ग्रामीण क्षेत्रों से भी उत्पादित सामग्री को स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) के माध्यम से उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने पालिका के अधिशासी अधिकारी को निर्देश दिए कि शीघ्र भवन की मरम्मत करवाना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन


भवन में गुणवत्तापूर्ण पेंट, टाइल्स आदि लगवाएं। परिसर और आसपास की झाड़िया काटें और भवन तक जाने वाले रास्ते को ठीक करें। ईई बिजली और जल संस्थान को निर्देश दिए कि भवन में बिजली और जल संयोजन लगवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पालिकाध्यक्ष प्रकाश जोशी ने सरकार की इस योजना की सराहना की और कहा कि इससे जरूरतमंदों को सस्ती दर पर खाना मिलेगा। पालिका ने भवन उपलब्ध करा दिया है।

जल्द अम्मा कैंटीन का शुभारंभ होगा। इस मौके पर परियोजना निदेशक मो. असलम, ईई जल संस्थान नंद किशोर, बिजली दीनदयाल पांगती, ईओ पालिका एके वर्मा उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed