{"_id":"5717b9534f1c1b9c798b4712","slug":"somrshwar-water-problum","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्रोत सूखने लगे, योजनाओं से पानी की आपूर्ति ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्रोत सूखने लगे, योजनाओं से पानी की आपूर्ति ठप
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Wed, 20 Apr 2016 10:46 PM IST
विज्ञापन
शिव नौला में पानी भरने को खड़ी महिलाएं।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर्मी बढ़ने के साथ ही तहसील के ग्रामीण इलाकों में पेयजल संकट गहराते जा रहा है। जल स्तर गिरने से पेयजल योजनाओं से पर्याप्त पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। सड़क क्षेत्र से लगे गांवों के लोग हैंडपंपों से पानी जुटा रहे हैं तो दूरस्थ क्षेत्रों में स्थित गांवों के लोग नौलों धारों पर आश्रित हैं।
विज्ञापन
प्राकृतिक जल स्रोतों में भी पानी भरने के लिए काफी लोग पहुंच रहे हैं। यदि जल्द बारिश नहीं हुई तो मई, जून में स्थित और अधिक गंभीर होने की आशंका है। लोगों का आरोप है कि जल समस्या को लेकर सरकारों, अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के रुचि नहीं लेने से हर साल गरमी में जल संकट गहराता है। पर लोगों की सुध नहीं ली जाती है। शासन, प्रशासन संवेदनहीन हो गए हैं। जनता को भगवान भरोसे छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन