{"_id":"5e84abc68ebc3e711a36c4a2","slug":"somewhere-in-the-lockdown-social-distancing-was-followed-and-somewhere-a-violation-almora-news-hld378955846","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन में कहीं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हुआ तो कहीं हुआ उल्लंघन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन में कहीं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हुआ तो कहीं हुआ उल्लंघन
विज्ञापन
अल्मोड़ा लोगों को सामाजिक दूरी के प्रति जागरुक करते पुलिस और प्रशासन के कर्मचारी।
- फोटो : ALMORA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। 21 दिन के लॉकडाउन के दौरान ढील अवधि में बुधवार को बाजार गुलजार रहा। एक बजे बाद बाजार में सुनसानी रही। खरीदारी के लिए दुकानों में लोगों की लाइन लगी रही। सामाजिक दूरी (सोशल डिस्टेंसिंग) के लिए दुकानों के आगे गोल घेरे बनाए गए हैं। सामान लेने पहुंचे कई ग्राहकों ने गोल घेरे में खड़े होकर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया तो कई ग्राहकों ने इसका पालन नहीं किया। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने वालों को पुलिस ने फटकार भी लगाई।
बुधवार को भी अल्मोड़ा के लाला बाजार, चौक बाजार, कारखाना बाजार समेत अन्य बाजारों में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। सब्जी, राशन, दूध की दुकानों में सामान के लिए लोग लाइन में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते हुए देखे गए। पुलिस ने ग्राहकों से दुकानों के आगे बने गोल घेरे में होकर ही सामान की खरीदारी करने को कहा है।
पुलिस ने कहा कि यदि दुकानों में खरीदारी के वक्त सामाजिक दूरी का पालन नहीं किया तो संबंधित व्यक्ति और दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई होगी। पेट्रोल पंप में भी सुनसानी रही। एक्का दुक्का लोग दोपहिया वाहनों में तेल भराते नजर दिखे।