फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Some people will live happily now, visually impaired couple

अब कुछ सुकून की जिंदगी जीएंगे दृष्टिहीन दंपति 

Tue, 17 Oct 2017 10:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा Updated Tue, 17 Oct 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
Some people will live happily now, visually impaired couple
दृष्टिहीन दंपति के लिए बना घर और शौचालय। - फोटो : अमर उजाला

 दृष्टिहीन लोक गायक संत राम और आनंदी देवी की दशा पर बीते दिनों अमर उजाला में विस्तृत खबर छपने के बाद कई लोगों ने उनकी मदद के लिए खुलकर हाथ बढ़ाए हैं। खबर छपने के तीन माह के भीतर उनकी भोजन, आवास और शौचालय तीनों प्रमुख समस्याएं हल हो गई हैं। संपूर्ण फाउंडेशन ऋषिकेष द्वारा इन बुजुर्ग कलाकारों के भोजन के लिए तीन हजार रुपये प्रति माह दिया जा रहा है। इस संस्था की मदद के बाद एक स्थानीय होटल से दोनों के लिए खाने की व्यवस्था कर दी गई है। दोनों के आधार कार्ड भी बन गए हैं और समाज कल्याण से उनकी रुकी हुई पेंशन का भुगतान भी हो चुका है। यही नहीं व्यापार मंडल ने उनके क्षतिग्रस्त कमरे में नई छत डालने के साथ जीर्णोद्धार कराने के साथ ही शौचालय और बाथरूम का निर्माण भी करवा दिया है।         

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि बुजुर्ग लोकगायक दंपत् िसंत राम और आनंदी देवी दोनों ही दृष्टिहीन हैं। संतराम तो जन्मांध हैं, लेकिन कुछ साल पहले उनकी पत्नी की आंखों की रोशनी भी पूरी तरह चली गई। पिछले कई सालों से दोनों खानाबदोश की जिंदगी जी रहे थे। दोनों यहां समाज कल्याण द्वारा निर्मित एक शटर वाले कमरे में दिन गुजार रहे थे, लेकिन इस कमरे की हालत भी खराब हो चुकी थी। इसकी छत क्षतिग्रस्त हो गई थी जिससे बरसात में पानी भीतर आ रहा था। इस कमरे में शौचालय आदि भी नहीं था जिससे दिव्यांगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। समाज कल्याण विभाग से मिलने वाली पेंशन भी उन्हें लंबे समय से नहीं मिली थी। इन दिव्यांग कलाकारों की हालत पर अमर उजाला ने बीते तीन जुलाई 2017 को ‘भूखे सोना पड़ रहा है मधुर गीतों से मुग्ध करने वाले को’ शीर्षक से प्रमुखता से खबर छापी थी। इससे पूर्व भी अमर उजाला पिछले कई सालों से वृद्ध लोक गायक दंपति की समस्याओं को सामने लाने का काम कर चुका है।        
विज्ञापन


अमर उजाला में तीन जुलाई को छपी खबर के बाद व्यापार मंडल धौलछीना ने जहां इस दंपत्ति के घर का जीर्णोद्धार करके नया लिंटल डाल दिया। कमरे के बगल में बाथरूम और शौचालय का निर्माण भी कर दिया है। यही नहीं संपूर्ण फाउंडेशन ऋषिकेष द्वारा इनके भोजन के लिए स्थानीय होटल को तीन हजार रुपये प्रतिमाह दिया जा रहा है। जिससे दोनों लोक गायकों की भोजन की समस्या भी दूर हो गई है। अमर उजाला की इस खबर के बाद दोनों का आधार कार्ड भी बनवा दिया गया है साथ ही उनकी काफी समय से रुकी पेंशन का भुगतान भी हो चुका है। स्थानीय निवासी कृष्ण सिंह रावत ने एक व्यक्ति के माध्यम से हर रोज इनके लिए पीने के पानी की व्यवस्था कर दी है। ब्लॉक प्रमुख हरीश बनौला ने बुजुर्ग दंपति को बिस्तर और कपड़े उपलब्ध कराए हैं। पिछले कुछ ही समय से इतने लोगों की मदद से तमाम सुविधाएं मिलने पर बुजुर्ग कलाकारों ने अमर उजाला समेत सभीत मददगारों का आभार जताया है।        

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed