फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Some people are happy and some are angry with the installation of the gate in Dharanaula.

Almora News: धारानौला में गेट लगने से कुछ लोग खुश तो कुछ नाराज

Sun, 17 May 2026 10:25 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sun, 17 May 2026 10:25 PM IST
विज्ञापन
Some people are happy and some are angry with the installation of the gate in Dharanaula.
अल्मोड़ा। बावन सीढ़ी के पास लगाए गए गेट को बंद किए जाने पर धारानौला क्षेत्र के लोग दो भागों में बंट गए हैं। एक पक्ष ने जहां इस गेट को लगाने के लिए नगर निगम और मेयर का आभार जताया है वहीं दूसरे पक्ष के लोगों ने रास्ते में गेट लगाकर बंद कर दिए जाने पर नाराजगी जताकर निंदा की है।
विज्ञापन

धारानौला क्षेत्र के कुछ लोगों ने बीते दिन जिलाधिकारी कार्यालय में पत्र देकर नगर निगम मेयर और नगर आयुक्त पर गेट लगाते समय उनकी बातों को नजर अंदाज करने का आरोप लगाया है। कहा है कि उनके विरोध के बावजूद टू व्हीलर जाने वाले मार्ग पर गेट लगा देने से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए गेट खोला जाना चाहिए। आरोप है कि स्कूल के बच्चों की सुरक्षा का हवाला देकर गेट लगाया गया है, जबकि शहर के अन्य क्षेत्रों में भी कई स्कूल संचालित हैं, वहां ऐसी कोई व्यवस्था नहीं है। पल्टन बाजार थाने के पास लगा गेट हमेशा खुला रहता है। एडम्स और रानीधारा क्षेत्र में भी छोटे बच्चों के कई स्कूल हैं। ज्ञापन में राजीव अग्रवाल, करन नज्जौन, काशिफ खान, फईम खान, चंदन सिंह, युवम वोहरा, गोकुल बिष्ट, भुवन पांडे शामिल हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed