फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Solve problems quickly

चौहान ने गांवों में चौपाल लगाकर सुनी जन समस्याएं

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2020 04:21 PM IST
विज्ञापन
Solve problems quickly
अल्मोड़ा। विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने भैंसियाछाना विकासखंड के गांवों में चौपाल लगाकर लोगों की समस्याएं सुनीं। फोन से अधिकारियों को जन समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने ग्राम पंचायत खांकरी, हटोला, खुड़यारी, रायत में जगह-जगह पर चौपाल लगाकर जन समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने पानी, सड़क, रास्तों समेत अन्य समस्याएं उठाईं।
विज्ञापन

चौहान ने खांकरी-तिमुरी मोटर मार्ग और लोडिया गघेरा से खुडियारी मोटर मार्ग के निर्माण के लिए विभागीय अधिकारियों से फोन पर वार्ता की। समस्याओं के शीघ्र समाधान को मोटर मार्ग निर्माण करने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया। जिला स्तरीय समस्याओं के समाधान के लिए जिला स्तरीय अधिकारियों से वार्ता कर समाधान करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने ग्रामीणों को कोविड-19 वायरस रोकथाम के लिए मास्क वितरित किए। केंद्र और राज्य सरकार की ओर से कोरोना संक्रमण रोकथाम के लिए जारी गाइड लाइन की जानकारी जनता को दी।
उन्होंने कहा कि सरकार ग्रामीण इलाकों में पूर्ति विभाग के माध्यम से राशन उपलब्ध करा रही है। ग्रामीणों ने बताया गया कि पर्याप्त मात्रा में खाद्यान्न की व्यवस्था हो रही है। ग्रामीणों ने क्षेत्र के विकास के लिए विधायक निधि से धनराशि स्वीकृत करने की मांग की। विधायक ने धनराशि स्वीकृत करने का भरोसा दिलाया।

इस मौके पर प्रधानों ने मनरेगा, राज्य वित्त और केंद्रीय वित्त से चल रहे विकास कार्यों की जनता को दी। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राणा, महामंत्री मंगल सिंह रावत, ग्राम प्रधान हटोला धर्म सिंह ग्राम प्रधान हेमा देवी, रवि नेगी, कमलेश नेगी, नंदन सिंह, कुलदीप राजोरिया आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed