{"_id":"6a1320f4e9409bef2c0f099a","slug":"soldiers-gave-the-message-of-environmental-protection-by-cycling-almora-news-c-232-1-alm1015-143831-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: साइकिल चलाकर जवानों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: साइकिल चलाकर जवानों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
Sun, 24 May 2026 09:31 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Sun, 24 May 2026 09:31 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) क्षेत्रक मुख्यालय अल्मोड़ा की ओर से रविवार को संडे ऑन साइकिल के 75वें संस्करण के तहत फिट इंडिया मिशन अभियान का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम भारत सरकार के युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय की ओर से क्षेत्रक मुख्यालय अल्मोड़ा के उप महानिरीक्षक सुधांशु नौटियाल के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। अभियान का उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के साथ ही पर्यावरण संरक्षण और आर्थिक बचत का संदेश देना रहा।
रविवार सुबह आयोजित साइकिल रैली में अधिकारियों एवं जवानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली क्षेत्रक मुख्यालय अल्मोड़ा से शुरू होकर विवेकानंद कॉर्नर अल्मोड़ा तक निकाली गई। इस दौरान प्रतिभागियों ने फिट रहने के लिए नियमित व्यायाम और साइकिल चलाने का महत्व बताया। सभी प्रतिभागियों ने लोगों से फिट इंडिया मिशन से जुड़कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील की। अभियान के दौरान स्थानीय लोगों ने भी जवानों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में उप कमांडेंट (संचार) रविनंद झा, उप-कमांडेंट (सामान्य) विपिन कुमार कटारा, सहायक कमांडेंट राजकुमार सहित अन्य अधीनस्थ अधिकारी एवं जवान मौजूद रहे।
विज्ञापन
एसएसबी ने निकाली साइकिल रैली
रानीखेत (अल्मोड़ा)। सशस्त्र सीमा बल सीमांत मुख्यालय रानीखेत के महानिरीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में रविवार को संडे ऑन साइकिल अभियान का आयोजन किया गया। अभियान का शुभारंभ उप महानिरीक्षक परीक्षित बेहरा ने हरी झंडी दिखाकर किया। फिट इंडिया मूवमेंट के अंतर्गत आयोजित इस साइकिल रैली को सीमांत मुख्यालय परिसर से रवाना किया गया, जिसमें अधिकारियों व जवानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली गानियाधोली मार्केट, जय जवान चौक, चिलियानौला रोड सहित नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। इस दौरान जवानों ने लोगों को नियमित साइकिल चलाने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने का संदेश दिया। रैली के सफल समापन पर उप महानिरीक्षक परीक्षित बेहरा ने कहा कि आधुनिक जीवनशैली के कारण बढ़ रही बीमारियों से बचाव के लिए नियमित व्यायाम और साइकिल चलाना बेहद आवश्यक है।
विज्ञापन