{"_id":"61fd6df5091c9b7f3c2f9f1f","slug":"snowfall-in-ranikhet-ranikhet-news-hld452793196","type":"story","status":"publish","title_hn":"रानीखेत में भारी बर्फबारी: ना बिजली, ना पानी, जनता त्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रानीखेत में भारी बर्फबारी: ना बिजली, ना पानी, जनता त्रस्त
रानीखेत (अल्मोड़ा)। दो दिनों से लगातार हो रही बर्फबारी के चलते जन जीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त हो चुका है। पर्यटन नगरी में वृहस्पतिवार की अपराह्न दो बजे से बिजली गुल रही जो शुक्रवार की देर शाम तक भी बहाल नहीं हो सकी है। बर्फबारी के बीच क्षेत्र में कड़ाके की ठंड पड़ रही है, लो परेशान होकर रह गए हैं। बता दें कि शुक्रवार की सुबह भी दो घंटे तक बर्फबारी चलती रही। कई स्थानों पर वाहन फंस गए। लोगों ने सड़क की बर्फ को बमुश्किल हटाकर सड़क पर वाहन चलने लायक बनाया। मजखाली के पास भी भारी बर्फबारी के कारण कई वाहन फंस गए, कई लोग वाहनों को छोड़कर पैदल ही घर चले गए। जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से बमुश्किल निकाला गया। इधर, रानीखेत नगर सहित चिलियानौला में पिछले 17-18 घंटे से बिजली गुल है। यूपीसीएल के एसडीओ सौरभ जोशी ने बताया कि नैनी में मेन लाइन क्षतिग्रस्त है। एरोड़ स्थित फायरिंग रेंज के पास भी बिजली गुल है। बूबूधाम और घिंघारीखाल में तार क्षतिग्रस्त हैं। झूलादेवी मंदिर के पास और ड्रग फैक्ट्री के समीप तार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। जिन्हें ठीक करने का प्रयास किया जा रहा है। चिलियानौला नगर पालिका को वैकल्पिक कारचूली फीडर से जोड़ने के प्रयास चल रहे हैं। संभवत: देर रात तक बिजली बहाल हो जाए। इधर, बिजली नहीं होने के कारण पेयजल व्यवस्था भी पटरी से उतर गई। पंपिंग नहीं होने के कारण चिलियानौला, रानीखेत क्षेत्र में पानी की किल्लत झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।