{"_id":"60edd4108ebc3ebe074703a1","slug":"smuggler-arrested-with-140-boxes-of-liquor-in-almora-almora-news-hld4310671164","type":"story","status":"publish","title_hn":"अल्मोड़ा में अंग्रेजी शराब की 140 पेटियों के साथ तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अल्मोड़ा में अंग्रेजी शराब की 140 पेटियों के साथ तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
अल्मोड़ा। कोतवाली पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी में बड़ी उपलब्धता हासिल की है। पुलिस ने पिकअप में अंग्रेजी शराब की 140 पेटियां बरामद की हैं। इनकी कीमत करीब साढ़े सात लाख रुपये आंकी गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है। आरोपी पूर्व में भी शराब तस्करी में जेल जा चुका है।
एसआई गौरव जोशी के नेतृत्व में पुलिस ने सोमवार देर रात डाना गोलू मंदिर के समीप सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। पिकअप (यूपी22टी1831) की तलाशी लेने पर लोअर मालरोड खत्याड़ी निवासी गणेश सिंह भंडारी (36) के पास अंग्रेजी शराब की 140 पेटियां बरामद हुईं। कोतवाल अरुण कुमार ने बताया कि आरोपी अल्मोड़ा से शराब लेकर बाड़ेछीना सेराघाट जा रहा था। आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम धारा- 60/72 के तहत अभियोग पंजीकृत कर दिया गया। उन्होंने बताया कि आरोपी पूर्व 2017 और 2018 में आबकारी अधिनियम में जेल जा चुका है। टीम में एसआई गौरव जोशी, कांस्टेबल धनी राम आदि रहे।
अंग्रेजी शराब के 84 पव्वों साथ एक धरा
बागेश्वर। कपकोट पुलिस ने ऐठाण पुल के पास से बमसेरा निवासी राजेंद्र सिंह ऐठानी (40) को अंग्रेजी शराब के 84 पव्वों के साथ पकड़ा। उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम में केस दर्ज किया गया है।