{"_id":"69a3325d2d6cbc5ec00285d8","slug":"smart-homes-and-artificial-intelligence-based-models-were-the-center-of-attraction-almora-news-c-232-1-shld1002-140411-2026-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: स्मार्ट होम और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित मॉडल रहे आकर्षण का केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: स्मार्ट होम और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित मॉडल रहे आकर्षण का केंद्र
विज्ञापन
अल्मोड़ा। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर शनिवार को राजकीय प्राथमिक विद्यालय मटीला धूरा में विज्ञान सह टीएलएम प्रदर्शनी आयोजित की गई। सीमित संसाधनों के बावजूद विद्यालय परिवार की ओर से आयोजित यह कार्यक्रम उत्साह, रचनात्मकता और वैज्ञानिक सोच का अद्भुत संगम बन गया।
प्रदर्शनी में बच्चों ने तैयार किए गए विज्ञान मॉडलों ने सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। वोल्कानो मॉडल का जीवंत प्रदर्शन, सूर्य घड़ी, विंडमिल, सोलर सिस्टम, फोटोसिंथेसिस, ऊर्जा संरक्षण, टेलीफोन, स्मार्ट होम तथा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित मॉडल आकर्षण का केंद्र रहे। बच्चों ने एआई मॉडल के माध्यम से भविष्य की तकनीक और उसके सामाजिक उपयोग को सरल भाषा में समझाया। मुख्य अतिथि निशा कनवाल ने कहा कि ग्रामीण अंचल के विद्यालयों में पढ़ रहे बच्चों को मंच और मार्गदर्शन मिले तो वे विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां छू सकते हैं।
विशिष्ट अतिथि डायट के प्रवक्ता भुवन चंद्र पांडे ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन राष्ट्रीय शिक्षा नीति की भावना को साकार करते हैं। प्रधानाध्यापक भास्कर जोशी ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
वहां जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक शिक्षा) के प्रतिनिधि कुबेर नेगी, क्षेत्र पंचायत सदस्य राम सिंह, सरपंच प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।