फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Slt Youth Congress quota

सल्ट में कांग्रेस यूथ कोटे पर खेल सकती है दाव

Thu, 12 Jan 2017 11:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला, अल्मोड़ा। Updated Thu, 12 Jan 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
Slt Youth Congress quota
रंजीत रावत - फोटो : मदन ‌बिष्ट

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा जिले की सल्ट विधानसभा सीट से कांग्रेस से पूर्व विधायक और मुख्यमंत्री के सलाहकार रणजीत रावत के चुनाव लड़ने को लेकर संशय बना हुआ है। विधानसभा क्षेत्र में उनके पुत्र विक्रम रावत काफी सक्रिय हैं। विक्रम रावत यूथ कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष भी हैं और रणजीत रावत को चुनाव संचालन में खास जिम्मेदारी मिलने पर यूथ कोटे से विक्रम रावत को यहां से उतारे जाने की संभावना है।

विज्ञापन


मतदाता संख्या की दृष्टि से सल्ट जिले की सबसे बड़ी विधानसभा सीट है। यहां कुल 95042 मतदाता हैं। इनमें 48332 पुरुष और 46710 महिला मतदाता हैं। 2002 में राज्य के पहले चुनावों में यहां से कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर रणजीत रावत चुनाव जीते। 2007 वह दोबारा चुन लिए गए लेकिन 2012 के चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। रणजीत रावत मुख्यमंत्री हरीश रावत के काफी करीबी माने जाते हैं। हरीश रावत के सीएम बनने के बाद से वह उनके सलाहकार  हैं।  रणजीत की व्यस्तता के चलते उनके बेेटे विक्रम रावत पिछले काफी समय से विधानसभा क्षेत्र में कमान संभाले हुए हैं। 
विज्ञापन


पार्टी सूत्रों के मुताबिक सीएम हरीश रावत के निकटस्थ होने के नाते रणजीत रावत पर चुनाव संचालन में खास जिम्मेदारी रहेगी। इसे देखते हुए सल्ट से उनके चुनाव लड़ने को लेकर संशय बना हुआ है और यूथ कोटे से उनके पुत्र विक्रम रावत को यहां से कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर मैदान में उतारा जा सकता है। बीते काफी दिनों से विक्रम रावत क्षेत्र में जन संपर्क अभियान में जुटे हैं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें भी कर रहे हैं लेकिन बताया गया है कि चुनाव लड़ने को लेकर अंतिम फैसला रणजीत रावत की सहमति के बाद ही होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अल्मोड़ा। रणजीत रावत के स्थान पर उनके बेटे विक्रम रावत के चुनाव लड़ने की संभावना को इस बात से भी बल मिल रहा है कि बीते करीब एक सप्ताह से सोशल मीडिया में विक्रम रावत के समर्थन में अपील जारी हो रही हैं। सल्ट क्षेत्र के कई युवा सोशल मीडिया के जरिये उन्हें भावी प्रत्याशी के तौर पर प्रस्तुत कर रहे हैं।  विक्रम रावत ने फिलहाल इस बारे में कुछ नहीं कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed