{"_id":"2fce83a395c4bc245a0defb1b4be3199","slug":"six-villagers-statements-fake-noc-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी एनओसी मामले में छह ग्रामीणों के बयान दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी एनओसी मामले में छह ग्रामीणों के बयान दर्ज
ब्यूरो /अमर उजाला, रानीखेत (अल्मोड़ा)।
Updated Fri, 04 Dec 2015 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नानीसार में अंतर्राष्ट्रीय आवासीय विद्यालय के लिए आवंटित की गई भूमि के विरोध में ग्रामीणों का अनशन 26वें दिन में प्रवेश कर गया है। इधर कानूनगो मोहन सिंह भोजक ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों द्वारा ग्राम प्रधान पर फर्जी भूमि की एनओसी के मामले की जांच शुरू की।
विज्ञापन
कानूनगो ने पहले दिन छह ग्रामीणों के बयान दर्ज किए। जिसमें अधिकांश लोगों ने हस्ताक्षरों को फर्जी बताया है। कानूनगो ने बताया कि इस मामले में अभी कुछ और लोगों के बयान लेने हैं, उसके बाद ही आगे की कार्रवाई होगी। ग्रामीणों का कहना है कि नानीसार में आवासीय विद्यालय के लिए जो भूमि आवंटित की गई है, वह भूमि उनकी है और सरकार ने गलत तरीके से भूमि का आवंटित कर दिया।
विज्ञापन
इससे ग्रामीणों के हक हकूक प्रभावित हो रहे हैं। पहाड़ में जमीनों की खुली लूट को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दूसरी तरफ क्रांतिकारी जनवादी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जीवन चंद्र के नेतृत्व में कई लोगों ने उरोली, भैंसोली आदि स्थानों पर जाकर छह दिसंबर को डीडा में प्रस्तावित भूमिहीन, आपदा प्रभावित लोगों के सम्मेलन की तैयारियों को लेकर लोगों से जनसंपर्क किया।
विज्ञापन