{"_id":"6a28550f6e987c518f090edb","slug":"sit-in-protest-by-engineering-college-dwarahat-staff-continues-almora-news-c-232-1-alm1019-144562-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: इंजीनियरिंग कॉलेज द्वाराहाट के कर्मियों का धरना जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: इंजीनियरिंग कॉलेज द्वाराहाट के कर्मियों का धरना जारी
Tue, 09 Jun 2026 11:31 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Tue, 09 Jun 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। कुमाऊं इंजीनियरिंग कॉलेज द्वाराहाट के दैनिक नियत वेतनभोगी कर्मचारियों का विनियमितीकरण और स्थायी नियुक्ति की मांग को लेकर चल रहा आंदोलन जारी है। कर्मचारी मंगलवार को भी निदेशक कार्यालय के प्रशासनिक भवन परिसर में धरने पर बैठे रहे और कॉलेज प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध दर्ज कराया।
आंदोलनरत कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि दो दिन के भीतर उनकी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और अधिक उग्र किया जाएगा। धरना स्थल पर राज्य आंदोलनकारी चंदन सिंह नेगी ने पहुंचकर कर्मचारियों को समर्थन दिया और निदेशक से वार्ता भी की। इस पर निदेशक ने बताया कि विनियमितीकरण की प्रक्रिया गतिमान है और इस संबंध में सचिव एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री से वार्ता की जा रही है। वहां संगठन अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह रावत, शंकर सिंह राणा, कमल बजेठा, नरेश कुमार, कुंदन रावत, दिवान सिंह, विनेश कुमार, मदनपाल सहित अनेक कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद