फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Silt in the Kosi River has left 80,000 people thirsty for water.

Almora News: कोसी नदी में सिल्ट आने से 80 हजार लोग पानी के लिए तरसे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
Silt in the Kosi River has left 80,000 people thirsty for water.
अल्मोड़ा। कोसी नदी में सिल्ट आने से पंपिंग ठप रही। इससे नगर क्षेत्रों के जलाशयों को पानी नहीं मिल पाया और नगर समेत आसपास के इलाकों की 80 हजार से अधिक की आबादी को पानी के लिए तरसना पड़ा। पानी न मिलने से उन्हें परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

रविवार देर रात कोसी और आसपास के क्षेत्रों में तेज बारिश हुई। बारिश से कोसी नदी में काफी सिल्ट आने से सोमवार सुबह छह बजे से कोसी नदी में स्थापित पंपों ने काम करना बंद कर दिया। इससे नगर के जलाशयों को पानी नहीं मिल पाया। नगर के माॅल रोड, पांडेखोला, सरकारी की आली, मकेड़ी, लाला बाजार, गोपालधारा, धारानौला समेत कई क्षेत्रों में लोगों को पानी नहीं मिल पाया।
विज्ञापन

लोग सुबह निर्धारित समय पर पानी आने का इंतजार करते रहे लेकिन पानी नहीं आया तो वह परेशान हो गए। लोगों ने नियंत्रण कक्ष में फोन कर शिकायत की तो पता चला कि कोसी में सिल्ट आने से पंपिंग ठप है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गर्मियों में कभी बिजली कटौती तो कभी बारिश से सिल्ट आने पर पंपिंग ठप होते रहती है। इसका खामियाजा उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ता है। लोगों का कहना है कि उत्तराखंड राज्य गठन के कई सालों बाद भी अल्मोड़ा नगर की पेयजल समस्या का समाधान नहीं हो सका।

बोले लोग
उत्तराखंड राज्य गठन के बाद कांग्रेस और भाजपा बारी-बारी से सत्ता में आई लेकिन नगर की पेयजल समस्या का समाधान नहीं हो सका है। नगर में पेयजल समस्या विकराल रूप ले रही है। इसका स्थायी समाधान किया जाए। - मनोज कुमार, अल्मोड़ा
- गर्मी हो या जाड़ा आए दिन पेयजल संकट से जूझना पड़ता है। कभी विद्युत कटौती तो कभी लाइन फटने से पानी की आपूर्ति बाधित रहती है। विभाग उपभोक्ताओं से पूरा बिल वसूलता है इसके बावजूद पानी नहीं मिल पाता है। - दिनेश जोशी, अल्मोड़ा

वर्जन
रविवार की रात हुई बारिश से कोसी नदी में सिल्ट आ गई। इस कारण सुबह से पंप नहीं चले हैं जिससे नगर के जलाशयों को पानी नहीं मिल पाया। सिल्ट की सफाई की जा रही है। - अर्जुन सिंह नेगी, कनिष्ठ अभियंता, जल संस्थान अल्मोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed