{"_id":"6a2ee342a3dd4964c40c0b32","slug":"shuttle-service-of-kainchi-dham-roaming-around-almora-almora-news-c-232-1-shld1002-144809-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: शटल सेवा कैंची धाम की, घूम रही अल्मोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: शटल सेवा कैंची धाम की, घूम रही अल्मोड़ा
विज्ञापन
अल्मोड़ा। कैंची धाम की शटल सेवा नगर में दिखाई दी। पुलिस ने शटल सेवा के चालक से कारण पूछा तो चालक संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। कैंची धाम की शटल सेवा अल्मोड़ा क्यों आई इसको लेकर चर्चाओं का बाजार गरम है।
यात्रियों की सुविधा के लिए नैनीताल प्रशासन ने नैनीताल जिले के कैंचीधाम में शटल सेवा शुरू की है। शटल सेवा वाहन संख्या यूके 04 टीबी 4353 माल रोड से गुजरती हुई दिखाई दी। नियमों के मुताबिक शटल सेवा निर्धारित क्षेत्र में ही संचालित होती है। नियमों का उल्लंघन चालक शटल वाहन को अल्मोड़ा ले आया। माल रोड पर ड्यूटी पर तैनात एसआई ने चालक से यहां आने का कारण पूछा तो चालक संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। शटल सेवा के अल्मोड़ा में घूमने से चर्चाओं का बाजार गरम है। इधर एसडीएम संजय कुमार ने कहा कि यदि शटल सेवा अल्मोड़ा आई तो यह नियमों का उल्लंघन है। इस पर संबंधित को कार्रवाई करनी चाहिए।