द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। मोटर मार्गों के दोनों ओर, गांवों के रास्तों आदि स्थानों में भारी मात्रा में कुरी, जंगली भांग आदि की झाड़ियां तेंदुओं और जंगली जानवरों का अड्डा बन गई हैं, लेकिन इन्हें साफ नहीं किया जा रहा है।
द्वाराहाट-ईड़ा मोटर मार्ग तहत विभाण्डेश्वर से सिमलगांव चार किमी मोटर मार्ग झाड़ियों से पटा पड़ा है। ग्रामीणों ने झाड़ियों को तत्काल साफ करने की मांग उठाई है। पूर्व में मोटर मार्गो की साइट में बनी नालियों आदि की सफाई के लिए लोक निर्माण विभाग के गैंग मेट (मजदूर) कार्य करते रहते थे, जो सड़कों के किनारे नालियों की सफाई, झाड़ियों की सफाई यदा कदा कर दिया करते थे, लेकिन वर्तमान में विकास की दौड़ में यह सब छूट गया है, जिसका खामियाजा ग्रामीण क्षेत्रों में आये दिन हो रहे जंगली जानवरों के हमले से लोगों को भुगतना पड़ रहा है।