फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Shortage of doctors and crowding increased the pain of patients

Almora News: डॉक्टरों की कमी और भीड़ ने बढ़ाई मरीजों का दर्द

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
Shortage of doctors and crowding increased the pain of patients
अल्मोड़ा। जिला अस्पताल के दो डॉक्टरों के अवकाश पर रहने और दो डॉक्टरों के अन्य अस्पताल में ड्यूटी पर जाने से मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मरीजों ने उपचार के लिए पांच किमी दूर बेस अस्पताल के चक्कर लगाए। इससे उन्हें परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में शनिवार को चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. नमन लोहनी बेस अस्पताल में ड्यूटी पर थे। दो दंत चिकित्सकों में से एक डॉ. वसंत कुमार मर्तोलिया अवकाश पर गए हैं जबकि डॉ. जगदीश नेगी रानीखेत संयुक्त अस्पताल में ड्यूटी पर थे। फिजिशियन (मेडिसन) अवकाश पर थे।
विज्ञापन

अस्पताल में पहुंचे मरीजों को उपचार के लिए भटकना पड़ा। मरीजों को पांच किमी दूर बेस अस्पताल की दौड़ लगानी पड़ी। इससे उन्हें परेशानी से जूझना पड़ा।
अस्पताल की ओपीडी में जिले के लमगड़ा, भैंसियाछाना, हवालबाग, धौलादेवी और ताकुला विकासखंडों से 450 से अधिक मरीज उपचार के लिए पहुंचे। भीड़ के कारण मरीजों को अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। पीएमएस डॉ. एचसी गड़कोटी ने बताया कि अवकाश में गए डॉक्टर जल्द ड्यूटी पर वापस लौटेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोले मरीज
दांत दर्द हो रहा था। अस्पताल में दिखाने आया तो पता चला कि संबंधित डॉक्टर नहीं हैं। अब दूसरे अस्पताल में जाना पड़ेगा। इससे दिक्कतें होंगी। - संतोष विश्वकर्मा, हवालबाग, अल्मोड़ा
- त्वचा रोग के उपचार के लिए अस्पताल आया लेकिन यहां डॉक्टर न होने से परेशानी झेलनी पड़ रही है। अब मजबूरी में निजी अस्पताल में उपचार कराऊंगा। इस कारण काफी दिक्कतें हो रही हैं। मनोज देवड़ी, अल्मोड़ा





समय से ड्यूटी पर पहुंचे चिकित्सक
बागेश्वर। जिला अस्पताल के सीएमएस के स्थानांतरण के बाद ओपीडी व्यवस्था में आई सुस्ती और चिकित्सकों के समय पर न बैठने की शिकायतों पर सीएमओ ने सख्त चेतावनी दी है। दूर-दराज से आने वाले मरीजों को हो रही परेशानी की शिकायतों का संज्ञान लेते हुए सीएमओ डॉ. कुमार आदित्य तिवारी ने जिले के सभी चिकित्सालयों के डॉक्टरों को सख्त दिशा-निर्देश दिए हैं।
बीते कुछ दिनों से जिला अस्पताल में सुबह ओपीडी समय पर शुरू न होने से मरीजों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा था। चिकित्सक सुबह आठ बजे अस्पताल परिसर में पहुंच जाते हैं लेकिन भर्ती मरीजों का राउंड लेने और आपातकालीन परिस्थितियों में ओटी में व्यस्त रहने के कारण ओपीडी बैठने में विलंब हो जाता था। व्यवस्था में सुधार लाते हुए सीएमओ ने सभी चिकित्सकों को निर्धारित समय पर ओपीडी में तैनात रहने के स्पष्ट निर्देश दिए हैं ताकि प्राथमिक उपचार और परामर्श के लिए आने वाले आम लोगों को असुविधा न हो।

कोट
अस्पताल आने वाले प्रत्येक मरीज को समय पर बेहतर स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है। जिला अस्पताल समेत जिले के सभी चिकित्सालयों में चिकित्सकों को निर्धारित समय पर ओपीडी में बैठने के कड़े निर्देश दिए गए हैं। वार्ड राउंड और आपातकालीन सेवाओं के साथ-साथ ओपीडी व्यवस्था का संतुलन बनाए रखने को कहा गया है। - डॉ. कुमार आदित्य तिवारी, सीएमओ, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed