{"_id":"621e6761a26c6d50bf2faa99","slug":"shivratri-in-ranikhet-ranikhet-news-hld4551669143","type":"story","status":"publish","title_hn":"महादेव के जलाभिषेक को सुबह से ही शिव मंदिरों में लगी कतारें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महादेव के जलाभिषेक को सुबह से ही शिव मंदिरों में लगी कतारें
विज्ञापन
चिलियानौला शिव मंदिर जलाभिषेक के लिए लंबी कतार में खड़े श्रद्धालु। संवाद
- फोटो : RANIKHET
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीखेत (अल्मोड़ा)। महाशिवरात्रि पर प्राचीन पंचेश्वर महादेव शिव मंदिर में प्रात: चार बजे से जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की लाइन लगने थी। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। इससे पूर्व रुद्राभिषेक हुआ। शिवरात्रि के लिए मंदिर समिति की ओर से पूरी व्यवस्था की गई थी। शिव मंदिर समिति की ओर से कई सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। चिलियानौला के प्राचीन शिव मंदिर, हैड़ाखान मंदिर सहित क्षेत्र के सभी शिव मंदिरों में भी दिनभर श्रद्धालुओं की चहल-पहल रही। ताड़ीखेत में गंगाजल लेकर लौटे कांवड़ियों ने लमगड़ेश्वर महादेव मंदिर सहित ताड़ीखेत, बिल्लेख क्षेत्र के शिव मंदिरों में जलाभिषेक किया। द्वाराहाट के महामृत्युंजय, केदारनाथ, चंडेश्वर शिव मंदिर, केदारनाथ मंदिर, बिनसर महादेव, विमांडेश्वर, पिंडेश्वर (गगास), मार्कंडेश्वर महादेव सहित सभी शिव मंदिरों में जलाभिषेक के सुबह से ही भक्तों की भीड़ जुटी रही।
पारकोट में सांस्कृतिक कार्यक्रमों से समा बांधा
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। कैड़ारौ घाटी खेल और सांस्कृतिक विकास समिति की ओर से महाशिवरात्रि महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुति दी गई। मार्कंडेश्वर महादेव मंदिर पारकोट में स्थानीय विद्यालयों के बच्चों सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। मुख्य अतिथि वरिष्ठ शासकीय अधिवक्ता पूरन कैड़ा और कल्पना चौधरी ने पौराणिक महोत्सव का महत्व बताया। आयोजन समिति ने अतिथियों का स्वागत किया। विहान सामाजिक कला संस्था, बीएनके म्यूजिक ग्रुप की टीमों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। दीक्षा मांटेसरी, राजकीय जूनियर हाईस्कूल भमौरा की ओर से भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। गायक विनोद आर्या ने भी मनमोहक प्रस्तुति दी। यहां ललित मोहन चौधरी, ऋतु लोहनी, भारती कैड़ा, कल्पना नेगी, मोहन सिंह अधिकारी, गणेश बाजी, ललित मोहन सिंह कैड़ा आदि रहे।