फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Shivratri in Almora

शिवालयों में गूंजा ऊं नम: शिवाय, ब्रह्ममुहूर्त से ही बजने लगे थे घंटे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Mar 2021 12:41 AM IST
विज्ञापन
Shivratri in Almora
शिवरात्रि पर अल्मोड़ा के जागेश्वर धाम में पार्थिव पूजा करते भक्त। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। महाशिवरात्रि पर्व पर शहर से गांव तक शिवालयों में बड़ी संख्या में उमड़े श्रद्धालुओं ने बम-बम भोले के जयनाद के साथ जलाभिषेक किया। इस दौरान शिव भक्तों ने भगवान शिव को बेलपत्र के साथ दूध, शहद, हल्दी आदि पवित्र सामग्रियां अर्पित कर जल का अभिषेक किया। शिवरात्रि पर्व पर जगह-जगह मंदिरों को सजाया गया था। ब्रह्ममुहूर्त से ही शिवालयों में घंटे-घड़ियाल बजने लगे थे। इसके बाद दिन भर भक्तों का तांता लगा रहा। शिवालयों में ऊं नम: शिवाय मंत्र के स्वर गुंजायमान रहे।
विज्ञापन

अल्मोड़ा जिले में प्रसिद्ध जागेश्वरधाम, देवस्थल, पातालदेवी, विश्वनाथ, बेतालेश्वर, बद्रेश्वर, रत्नेश्वर, खगमरा, कपिलेश्वर आदि शिवालयों में सुबह से ही भक्तों की भीड़ आनी शुरू हो गई थी। भक्तों ने शिवलिंग में जलाभिषेक किया। खासकर जागेश्वर धाम में पांच हजार से अधिक भीड़ रही। शिवालयों में भजन कीर्तन भी हुए। इस दौरान वातावरण भक्तिमय बना रहा। नंदादेवी मंदिर स्थित शिवलिंग में भी जलाभिषेक करने वालों की भीड़ रही। इधर जैंती तहसील के अंतर्गत पावनेश्वर धाम पुभाऊं, चित्रेश्वर महादेव, टंकेश्वर महादेव, विष्णु मंदिर डोल, ऊंटेश्वर महादेव कनरा, एडाद्यो आदि मंदिरों में शिवरात्रि का मेला लगा।
विज्ञापन

सोमेश्वर में निकली भगवान शंकर और पार्वती की झांकी
सोमेश्वर। सोमनाथ मंदिर में दिनभर भक्तों का तांता लगा रहा है। रामलीला मैदान में आयोजित सोमनाथ महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। महोत्सव का उद्घाटन विधायक प्रतिनिधि भुवन जोशी ने किया। सायं के समय भगवान शंकर और पार्वती की झांकी भी निकाली गई। इस मौके पर सुरेश बोरा, व्यापार मंडल अध्यक्ष आनंद सिंह बोरा, शिवेंद्र बोरा, महेंद्र बोरा, भूपाल मेहरा, गिरधर बोरा, धीरेंद्र बोरा, विनोद पांडे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिवरात्रि पर लगे मेले में खूब हुई खरीदारी
धौलछीना (अल्मोड़ा)। भैंसियाछाना ब्लॉक में बृहस्पतिवार को महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया गया। गांव स्थित शिव मंदिर, सेराघाट के वीणा महादेव मंदिर में दर्शन को सुबह से ही श्रद्धालु पहुंच गए। श्रद्धालुओं ने पवित्र सरयू में डुबकी लगाकर महादेव का जलाभिषेक किया। बाड़ेछीना स्थित शक्तेश्वर के प्राचीन शिव मंदिर में भी शिव भक्तों ने जलाभिषेक किया। मंदिर में मेला भी लगा।
शिवरात्रि की रही धूम
भतरौजखान। नगर और इसके आसपास शिवरात्रि का त्यौहार बड़ी धूमधाम से मनाया गया। निकटवर्ती नवाड, च्यूनी, उगलिया, देवरापानी आदि स्थित शिवालयों मे लोगों की भारी भीड़ थी। इस मौके पर मंदिरों को भी सजाया गया था।
भिकियासैंण में शिव मंदिरों में उमड़े भक्त
भिकियासैंण। स्याल्दे के सबसे प्राचीन शिव मंदिर तालेश्वर में सुबह पांच बजे से भक्त पहुंचना शुरू हो गए। यहां समिति शिवपुराण कथा का आयोजन भी करा रही है। व्यापार संघ स्याल्दे ने शिव-पार्वती विवाह की आकर्षक झांकी निकाली। भरसोली, बंरंगल, टिटेश्वर, पतथरखोला, कैहड़गांव शिव मंदिरों में शिवरात्रि का मेला आयोजित किया गया।

भिकियासैंण में महाशिवरात्रि के मौके पर नीलेश्वर महादेव मंदिर में भक्तों ने जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की। साथ ही दो दिवसीय पौराणिक शिवरात्रि कौतिक शुरू हो गया है। लोगों ने रामगंगा में आस्था की डुबकी लगाई व नदी से जल भरकर शिवलिंग पर जलाभिषेक किया। कांवड़ियों ने हरिद्वार का गंगा जल शिव को अर्पित किया। मंदिरों में व्यवस्था बनाने के लिए मंदिर समिति सदस्य, पुलिस टीम मुस्तैद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed