फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Shekhar Lakhchaura became District Bar Association President

शेखर लखचौरा बने जिला बार एसोसिएशन अध्यक्ष

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
Shekhar Lakhchaura became District Bar Association President
अल्मोड़ा बार एसोसिएशन के चुनाव में जीत के बाद जश्न मनाते नवनियुक्त पदाधिकारी। संवाद - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। शनिवार को अल्मोड़ा जिला बार एसोसिएशन के पांच पदों पर चुनाव संपन्न हुए। जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष का ताज शेखर लखचौरा के सिर रहा। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी महेश चंद्र सिंह परिहार को पांच मतों से हराकर अध्यक्ष पद पर शानदार जीत दर्ज की। सभी पदों के लिए सीधे मतदान हुए।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट परिसर में शनिवार को बार एसोसिएशन के पांचों पदों के लिए सुबह आठ से दोपहर तीन बजे तक मतदान हुआ। 252 में से 239 मतदाताओं ने मताधिकार का उपयोग किया। देर शाम आए परिणामों में अध्यक्ष पद के दावेदार शेखर लखचौरा को 119 और महेश चंद्र सिंह परिहार को 114 मत मिले। पांच मतों से लखचौरा ने जीत दर्ज की। इसके अलावा उपाध्यक्ष पद में कुंदन लटवाल ने कवींद्र पंत को 32 मतों से हराया। कवींद्र को 99 और कुंदन को 131 मत मिले। महिला उपाध्यक्ष में सुनीता पांडे ने अपने प्रतिद्वंद्वी कामिनी कश्यप को 93 मतों से मात दी। कामिनी को 70 और सुनीता को 163 मत मिले। सचिव पद पर भुवन पांडे ने हिमांशु मेहता को 51 मतों से हराया। कोषाध्यक्ष पद में कमलेश कुमार ने रोहित बिष्ट को 63 मतों से शिकस्त दी। इसके अलावा भगत सिंह मेर निर्विरोध उपसचिव बने। चुनाव में अध्यक्ष पद पर छह, उपाध्यक्ष में नौ, महिला उपाध्यक्ष में छह, सचिव में चार और कोषाध्यक्ष पद पर चार अवैध मत पाए गए। मुख्य चुनाव प्रभारी केवल सती ने शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए सभी का आभार जताया। वहां कृष्ण सिंह बिष्ट, जगदीश तिवारी, मोहित कपकोटी, गोकुल जोशी, पुष्पा भंडारी, नारायण राम आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed