अनुशासन के बल पर भविष्य संवारें छात्राएं : आईजी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मजखाली स्थित अशोक हाल गर्ल्स रेजीडेंसियल स्कूल का वार्षिकोत्सव रंगारंग कार्यक्रमों के साथ शुरू हुआ। उद्घाटन करते हुए मुख्य अतिथि एसएसबी सीमांत मुख्यालय के आईजी श्याम सिंह ने भविष्य संवारने के लिए अनुशासन को तरजीह देने की अपील की। इस दौरान विभिन्न गतिविधियों के प्रतिभागियों को उन्होंने पुरस्कृत किया। छात्राओं ने आतंकवाद और बाल मजदूरी पर
आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत किए। घुड़सवारी कार्यक्रम ने समां बांध दिया।
छात्रा सुप्रिया झांब ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का स्वागत किया। प्रधानाचार्या अजंता कर ने विद्यालय की वार्षिक आख्या पढ़ी। इसके बाद रंगारंग कार्यक्रम शुरू हुए। छात्राओं द्वारा विज्ञान, आर्ट एंड क्रॉफ्ट, फोटोग्राफी की प्रर्दशनी भी लगाई गई थी। मुख्य अतिथि आईजी श्याम सिंह, विशिष्ट अतिथि अजय प्रसाद, अशोक हॉल ग्रुप की उपाध्यक्षा शरतप्रिया आदि ने पुरस्कार वितरित किए। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकगण, अभिभावक और छात्राएं मौजूद थीं।