फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Several projects are expected to be implemented in Almora in the new year

Uk: नए साल में कई योजनाओं के धरातल पर उतरने की उम्मीद, इलाकों में पेयजल समाधान की आस

Thu, 01 Jan 2026 01:43 PM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी
संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Thu, 01 Jan 2026 01:43 PM IST
सार

अल्मोड़ा में वर्ष 2024 में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से लेकर लेकर केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने कई घोषणाएं की लेकिन इस साल तो ये पूरी नहीं हो पाई लेकिन नए साल में इन योजनाओं के धरातल पर उतरने की लोग उम्मीद लगा रहे हैं।

विज्ञापन
Several projects are expected to be implemented in Almora in the new year
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

अल्मोड़ा में वर्ष 2024 में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से लेकर लेकर केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने कई घोषणाएं की लेकिन इस साल तो ये पूरी नहीं हो पाई लेकिन नए साल में इन योजनाओं के धरातल पर उतरने की लोग उम्मीद लगा रहे हैं।

विज्ञापन


पेयजल समस्या के स्थायी समाधान की आस :

अल्मोड़ा समेत रानीखेत आदि इलाकों में पेयजल संकट के स्थाई समाधान को 80 के दशक से सदानीरा पिंडर नदी से पानी लाकर कोसी, गगास, रामगंगा आदि में छोड़ने की मांग इस साल भी पूरी नहीं हो पाई।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने चार अप्रैल 2025 को चौखुटिया की सभा में इस योजना के साकार होने की घोषणा की थी, लेकिन योजना का प्रस्ताव नीति आयोग की फाइलों में आगे नहीं बढ़ पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंपिंग योजना के लिए मिल सकता है बजट:

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अल्मोड़ा के लिए सेराघाट के सरयू नदी से 300 करोड़ से अधिक लागत वाली पंपिंग योजना बनाने की घोषणा की है। आलम यह है कि जल निगम को योजना की सर्वे के लिए बजट नहीं मिला है। नए साल में योजना के लिए बजट की उम्मीद की जा रही है।कपिलेश्वर-खत्याड़ी पेयजल योजना की मंजूरी की उम्मीद बीते साल नगर निगम चुनाव के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नगर के खत्याड़ी क्षेत्र के लिए कपिलेश्वर-खत्याड़ी पेयजल योजना शीघ्र बनाने का आश्वासन दिया था, लेकिन इसमें कार्रवाई आगे नहीं बढ़ सकी। वन भूमि की मंजूरी नहीं मिलने से योजना ठंडे बस्ते में है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed