{"_id":"6074985e8ebc3e8d305465d2","slug":"seven-years-rigorous-imprisonment-for-dowry-death-convict-almora-news-hld4214638200","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज हत्या के दोषी को सात वर्ष का सश्रम कारावास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज हत्या के दोषी को सात वर्ष का सश्रम कारावास
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो।
अल्मोड़ा। अपर सत्र न्यायाधीश मनीष कुमार पांडे की अदालत ने दहेज हत्या के मामले के दोषी को सात वर्ष का सश्रम कारावास और पांच हजार रुपये अर्थदंड से दंडित किया है।
दन्यां के कलौटा गांव निवासी प्रकाश चंद्र ने पुलिस में दर्ज कराई प्राथमिकी में कहा था कि 19 जनवरी 2019 को उसकी बहन राधा का विवाह शेखर चंद्र निवासी ग्राम तल्ली कहाली (द्वाराहाट) हाल निवासी जगतपुरा मुखर्जीनगर रुद्रपुर (यूएस नगर) के साथ हुआ था। विवाह के समय हैसियत के अनुसार दहेज दिया गया। एक सप्ताह बाद शेखर राधा को लेकर रुद्रपुर चला गया। 10 मार्च को रुद्रपुर में रहने वाले ताऊ के लड़के प्रकाश का फोन आया कि राधा उनके घर आई है। फोन पर बात करने पर राधा रोने लगी और बताया कि पति, देवर और देवरानी ने उसे घर से निकाल दिया है। ससुराली उसके साथ नौकरानी जैसा व्यवहार करते हैं। मायके से मोटर साइकिल और दो लाख रुपये लाने पर ही वापस लौटने को कह रहे हैं। इसके बाद वह राधा को मायके ले आया। 29 मार्च 2019 को राधा ने मायके में ही आत्महत्या कर ली।
भाई प्रकाश चंद्र की प्राथमिकी पर पुलिस ने मृतका के पति शेखर चंद्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। मामला अपर सत्र न्यायाधीश की अदालत में चला। अभियोजन की ओर से जिला शासकीय अधिवक्ता (फौजदारी) पूरन सिंह कैड़ा, विशेष लोक अभियोजक भूपेंद्र कुमार जोशी, सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी शेखर चंद्र नैल्वाल ने प्रभावी पैरवी की और 16 गवाह न्यायालय में परीक्षित कराए। न्यायालय में आरोपी पर धारा 498(ए), 304 (बी) और धारा-चार दहेज अधिनियम में दोष सिद्ध हुआ। न्यायालय ने आरोपी को धारा 498 (ए) में दो साल की सजा और तीन हजार रुपये अर्थदंड, धारा 304 (बी) में सात साल का सश्रम कारावास, धारा चार दहेज अधिनियम में एक वर्ष का कारावास और दो हजार रुपये अर्थदंड से दंडित किया है।