फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Server Failed in Almora Head Post Office

Almora News: अल्मोड़ा प्रधान डाकघर में सर्वर फेल, कामकाज ठप होने से मायूस लौटे लोग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jan 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
Server Failed in Almora Head Post Office
प्रधान डाकघर अल्मोड़ा में सर्वर फेल होने से पसरा सन्‍नाटा। संवाद - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। जिला मुख्यालय स्थित प्रधान डाकघर में सर्वर फेल होने से कामकाज ठप रहा। ऐसे में यहां काम से पहुंचे लोगों को मायूस होकर लौटना पड़ा। डाकघर के काउंटरों में नो वर्क का बोर्ड लगा रहा और लोग बैरंग लौटे। प्रधान डाकघर से क्षेत्र के 40 हजार से अधिक उपभोक्ता जुड़े हैं। यहां हर रोज 50 लाख से अधिक का लेनदेन होता है।
विज्ञापन

अल्मोड़ा के प्रधान डाकघर में शनिवार को सर्वर फेल होने कामकाज पूरी तरह बंद रहा। कर्मचारी कार्यालय तो पहुंचे लेकिन सर्वर का साथ न मिलने से उन्हें काउंटरों में बगैर काम के समय बिताना पड़ा। हवालबाग, बाड़ेछीना, चितई समेत आसपास के इलाकों से बड़ी संख्या में लोग लेनदेन, आरडी जमा करने सहित अन्य जरूरी कामों से यहां पहुंचे। लेकिन यहां जमा-निकासी, आरडी, सुकन्या समृद्धि, स्पीड पोस्ट, बीमा सहित अन्य सभी काम ठप होने से उन्हें मायूसी हाथ लगी। घंटों इंतजार के बाद भी राहत नहीं मिली और उन्हें बैरंग घर लौटना पड़ा। कर्मचारी भी काउंटरों में नो वर्क का बोर्ड लगाकर सर्वर ठीक होने का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन

कई दिनों से बनी हुई है दिक्कत
अल्मोड़ा। डाक विभाग के अधिकारियों के मुताबिक बीते कई दिनों से इस तरह की दिक्कत आ रही है। हर रोज कई घंटे सर्वर फेल हो रहा है, जिससे कर्मचारियों के साथ ही उपभोक्ताओं को परेशानी झेलनी पड़ रही है। शनिवार को सुबह से सर्वर का साथ नहीं मिला। पूरे दिन इंतजार के बाद भी राहत नहीं मिल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट- सेंट्रल सर्वर में दिक्कत आने से प्रधान डाकघर में काम बाधित रहा। इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी गई है। व्यवस्थाओं में जल्द सुधार के प्रयास हो रहे हैं।
आरके बिनवाल, डाक अधीक्षक, प्रधान डाकघर, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed