{"_id":"5566f25d84f8b5aad418c20975a103fa","slug":"seragat-area-three-days-without-electricity-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेराघाट क्षेत्र में तीन दिन से बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेराघाट क्षेत्र में तीन दिन से बिजली गुल
ब्यूरो /अमर उजाला, अल्मोड़ा
Updated Fri, 13 Nov 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महालक्ष्मी पर्व की सुबह से सेराघाट क्षेत्र के कई इलाके अंधेरे में डूबे हुए हैं। दीपावली पर्व पर भी बिजली न होने से लोगों ने रात अंधेरे में गुजारी। लोगों ने घरों को रोशन करने के लिए बिजली की मालाएं लगाई थीं, लेकिन बिजली नहीं रहने से लोगों को निराशा हाथ लगी।
विज्ञापन
भैंसियाछाना ब्लॉक के सेराघाट, कसाणबैंड, जमराड़ी बैंड, कनारीछीना, मंगलता आदि गांवों में 11 नवंबर की सुबह से बिजली गुल है। बिजली गुल रहने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
सेराघाट व्यापार मंडल के अध्यक्ष शिव मंगल पांडे का कहना है कि इस बारे में विभाग के अधिकारियों को कई बार अवगत करा दिया गया है, लेकिन बिजली आपूर्ति अब तक बहाल नहीं हुई है।
विज्ञापन
उनका कहना है कि सरकार उत्तराखंड को ऊर्जा प्रदेश बनाने के दावे करती है, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में कई दिन तक बिजली आपूर्ति बाधित रहना आम बात हो गई है। यदि जल्द आपूर्ति बहाल नहीं हुई तो क्षेत्र की जनता को साथ लेकर आंदोलन शुरू किया जाएगा।