फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Sena Bharti

सेना भर्ती के दौरान अराजकता फैलाने वालों पर पैनी निगाह रखेगी पुलिस

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Sena Bharti
भर्ती के लिए जनसंगठनों के पदाधिकारियों और अधिकारियों की बैठक लेते एसडीएम। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। सेना भर्ती रैली 26 फरवरी से होगी। पहले कई बार हुई अराजकता को देखते हुए प्रशासन इस बार अधिक मुस्तैद है। इसके तहत जनसंगठनों के पदाधिकारियों और विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारी की गई।
विज्ञापन

तहसील सभागार में हुई बैठक में लोगों को सेना भर्ती रैली की तैयारी बताई गई। लोगों ने बताया कि पिछली बार भर्ती के लिए आए बाहरी युवाओं ने विद्यालयों में तोड़फोड़ कर अराजकता फैलाई थी। इसकी पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रशासन मुस्तैदी से व्यवस्था बनाने में जुटा है। एसडीएम अभय प्रताप सिंह ने बताया कि चप्पे-चप्पे पर पुलिस कांस्टेबल तैनात रहेंगे, देर रात तक गश्त लगेगी। रानीखेत के छह विद्यालयों में युवाओं के रहने की व्यवस्था की गई है। वहां शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए दो-दो कांस्टेबल तैनात रहेंगे। उन्होंने पुलिस से अतिरिक्त फोर्स बुलाने और नगर के सीसीटीवी कैमरे सुधारने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

रेस्टोरेंट स्वामियों से दुकानों के आगे खाने की रेट लिस्ट लगाने को कहा गया। बसों और टैक्सी संचालकों से तय किराया ही लेने को कहा गया। रोडवेज की बसें बढ़ाने के भी निर्देश दिए गए। व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष मोहन नेगी, नगर अध्यक्ष भगवंती नेगी ने भी सहयोग का भरोसा दिलाया। एसडीएम अभय प्रताप ने टेंट स्वामियों के साथ भी बैठक की। इसमें अस्थायी फूड स्टाल लगाने पर जोर दिया गया। बैठक में कैंट बोर्ड के सीईओ अभिषेक आजाद, एआरएम देशराज अंबेडकर, कोतवाल हरेंद्र चौधरी, परिवहन विभाग के कर निरीक्षक नवीन तिवारी, डॉ. शिवराज सिंह बिष्ट आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed