फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Self-reliance will stop migration: Jyoti

महिलाएं होंगीं आत्मनिर्भर तो पलायन भी रुकेगा : ज्योति

Mon, 20 Mar 2023 11:11 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Mon, 20 Mar 2023 11:11 PM IST
विज्ञापन
Self-reliance will stop migration: Jyoti
विकास भवन में आयोजित सेमिनार में मौजूद राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ज्योति साह मिश्रा व अन्य अ
अल्मोड़ा। राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ज्योति साह मिश्रा ने कहा कि पर्वतीय क्षेत्र में दुग्ध उत्पादन महिलाओं के रोजगार का जरिया बन सकता है। यदि महिलाएं आत्मनिर्भर बनेंगी तो पहाड़ से पलायन भी रुकेगा। ज्योति सोमवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में विकास भवन में महिला दुग्ध उत्पादकों के लिए आयोजित सेमिनार को संबोधित कर रही थीं। कार्यक्रम में दुग्ध उत्पादन में बेहतरीन कार्य करने वाली दीपा साह को 10 हजार, कमला देवी को सात हजार और देवकी देवी को पांच हजार का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन

उत्तराखंड महिला डेयरी विकास विभाग की ओर से आयोजित सेमिनार का शुभारंभ करते हुए राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने कहा कि पर्वतीय क्षेत्र में दुग्ध उत्पादन की अपार संभावनाएं हैं। दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में महिलाओं को रोजगार से जोड़ा जा सकता है।
विज्ञापन

सहायक महाप्रबंधक महिला डेयरी गीता राठौर ने कहा कि महिलाएं दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में अच्छा कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभाग उनकी हरसंभव मदद करेगा। वहां सीडीओ अंशुल सिंह, परियोजना निदेशक चंदा फर्त्याल, दुग्ध संघ महाप्रबंधक राजेश मेहता, सीवीओ डॉ. उदय शंकर, डॉ. निवेदिता जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed