फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Seema, Priyanka, Bhavna won the race

सीमा, प्रियंका, भावना, गरिमा सबसे तेज धावक

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2019 06:33 PM IST
विज्ञापन
Seema, Priyanka, Bhavna won the race
दौड़ में विजेता रहीं खिलाड़ी मेडल के साथ। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। हेमवती नंदन बहुगुणा स्टेडियम में जिला स्तरीय खेल महाकुंभ में खेलकूद प्रतियोगिताएं जारी हैं। बालिका वर्ग में अलग-अलग हुई खेल प्रतियोगिताओं में सीमा, प्रियंका, भावना, गरिमा, अंजली, हिमानी, किरन, राधा, सुहानी, अंजू, ललिता, दीक्षा, शोभा, गायत्री, निशा, रश्मि आदि ने बाजी मारी। विजेता प्रतिभागियों को मेडल प्रदान किए गए।
विज्ञापन

अंडर-14 वर्ग 100 मीटर दौड़ में सीमा आर्या, प्रियांशु थापा, बबली आर्या, 400 मीटर में प्रियंका पांडे, प्रियांशु थापा, चंद्रा अधिकारी, 800 मीटर में प्रियंका पांडे, भावना कार्की, रजनी बिष्ट, 1500 मीटर में भावना, पूनम, रेनू भंडारी ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद में गरिमा पहले, कोमल दूसरे और बीना, ऊंची कूद में प्रियंका जोशी, भावना किरौला, पल्लवी, भाला फेंक में गरिमा, साक्षी, कंचन सुयाल,चक्का फेंक में अंजलि ग्वाल, गुंजन गुसाईं, गीतांजली, अंजली ग्वाल ने बाजी मारी।
विज्ञापन

इसके अलावा अंडर-17 बालिका वर्ग एथलेटिक्स में 100 मीटर दौड़ में किरन पांडे, दीपिका पिल्खवाल, सुहानी तिलारा, 400 मीटर में हिमानी अधिकारी, कोमल नेगी, ममता बिष्ट, 800 मीटर में राधा अधिकारी, दिव्या, तनुजा मेहरा, 1500 मीटर में भावना पेटशाली, राधा अधिकारी, हिमानी राणा, तीन हजार मीटर में हिमानी राणा, दीपा मेहरा, गीता बोरा क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रही। लंबी कूद में सुहानी, दीपिका, बबीता, ऊंची कूद में भावना, दिया बोरा, साक्षी बिष्ट, गोला फेंक में अंजू आर्या, बीना बिष्ट, कविता, चक्का फेंक में अंजू, ज्योति घुघत्याल, विनीता रावत, रिले रेस में हिमानी अधिकारी, राधा अधिकारी, साक्षी कार्की क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंडर 21 बालिका वर्ग एथलेटिक्स में 100 मीटर दौड़ में शोभा, सारिका, दीपा, 400 मीटर में ललिता, पूजा, पूजा राणा, 800 मीटर में राधा, पूजा, भारती नेगी, 1500 मीटर में दीक्षा मेहरा, जानकी आर्या, पूजा, तीन हजार मीटर में दिक्षा मेहरा, जानकी आर्या, पूजा बिष्ट क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। ऊंची कूद में निशा बिष्ट, दीपा जोशी, शोभा, लंबी कूद में गायत्री, अनीषा, प्रियंका, गोला फेंक में भावना गैड़ा, भावना बिष्ट, माया, चक्का फेंक में भावना गैड़ा, कांता, भावना बिष्ट और भाला फेंक में रश्मि बिष्ट, काजल बिष्ट और ममता तिवारी क्रमश: पहले, दूसरे और स्थान पर रही।

इस मौके पर जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षा अधिकारी सोनू कुमार, युवा कल्याण अधिकारी विक्रांत चौधरी, अशोक कुमार, संदीप वर्मा, धनसिंह धौनी, राजेंद्र नयाल, चंदन मेहता, सुनील बिष्ट, शिवराज बिष्ट, सुरेश वर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed