{"_id":"6a0df623db8b082595042753","slug":"security-beefed-up-at-jageshwar-dham-pac-personnel-deployedsecurity-beefed-up-at-jageshwar-dham-pac-personnel-deployed-almora-news-c-232-1-alm1019-143688-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: जागेश्वर धाम में बढ़ाई गई सुरक्षा, पीएसी जवानों की तैनाती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: जागेश्वर धाम में बढ़ाई गई सुरक्षा, पीएसी जवानों की तैनाती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जागेश्वर(अल्मोड़ा)। जागेश्वर धाम में सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए पीएसी (प्रांतीय आर्म्ड कांस्टेबुलरी) की टीम पहुंच गई है। बढ़ती श्रद्धालुओं की भीड़ और आगामी व्यवस्थाओं को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने यह कदम उठाया है।
पीएसी जवानों की तैनाती के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होने की उम्मीद जताई जा रही है। प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने धाम क्षेत्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया। प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर विशेष निगरानी रखी जा रही है। साथ ही लोगों से यातायात नियमों का पालन करने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई है। वहीं दन्या थानाध्यक्ष दिनेश नाथ महंत ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की मांग पहले से की जा रही थी। उन्होंने कहा कि पीएसी जवान बढ़ती भीड़ और अन्य व्यवस्थाओं को संभालने में महत्वपूर्ण सहयोग करेंगे।